New Punjabi song : Jassa Dhillon का प्यार हो गया रोमांटिक गाना रिलीज, ह‍िट हो गया डांस वीड‍ियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 5, 2020, 12:41 PM IST

अपने नए गाने में Jassa ढिल्लों ने किया है धमाकेदार डांस। उनका डांस देखकर फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ। Jassa का गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्यार बोलदा, झांजर, मुटियारे नी जैसे कई हिट गाने देने वाले Jassa ढिल्लों अब एक नए अंदाज में दर्शकों के लिए अपना नया गाना प्यार होगया लेकर आए हैं। पंजाब के इस युवा कलाकार के फैंस सोशल मीडिया पर लाखों में है, इसलिए उनके नए गाने आते ही वायरल होने लगते हैं। इस गाने में Jassa ढिल्लों के साथ मनदीप धामी दिखी हैं। गाने में देखा जा सकता है कि एक दूसरे को देखते ही Jassa और मनदीप को प्यार हो गया है। पहली मुलाकात में ही मनदीप ने Jassa का दिल लूट लिया है। इस गाने में Jassa ने जमकर डांस किया है उनके डांस मूव्स देखकर फैंस उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं। मनदीप धीमा इस गाने में हॉट और ग्लैमरस लग रही हैं, वहीं इस गाने का लोकेशन भी देखने लायक है। गुर सिद्धू ने इस गाने को म्यूजिक दिया है और नव संधू ने इस गाने को प्रोड्यूस किया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!