Punjabi Songs 2021 : परी मिर्जा के हसीन चेहरे पर आया गगन चहल का दिल, दोनों का नया गाना जिद्दी सरदार हुआ ह‍िट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2021, 11:03 AM IST

पंजाब के दो जाने-माने सितारे गगन चहल और परी मिर्जा हाल ही में अपना नया गाना जिद्दी सरदार लेकर आए हैं। इस गाने में गगन चहल और परी मिर्जा की एक अनोखी साझेदारी दिख रही है जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है।

बुलंद आवाज और आकर्षक पर्सनालिटी वाले सिंगर गगन चहल का पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काफी नाम है। हाल ही में गगन चहल ने फैज कुरैशी द्वारा प्रोड्यूस किए गए गाने जिद्दी सरदार में अपनी आवाज दी है। इस गाने में गगन चहल के साथ परी मिर्जा को स्टार किया गया है जो हाय नी गाने में गगन चहल के साथ दिखाई दे चुकी हैं। जिद्दी सरदार गाने में इन दिनों सितारों ने जबरदस्त काम किया है जिसकी तारीफ फैंस खुलकर कर रहे हैं। गाने में देखा जा रहा है कि परी के हसीन चेहरे पर जिद्दी सरदार यानी गगन चहल का दिल आ गया है। इस गाने में परी मिर्जा और गगन चहल काफी कॉन्फिडेंट और स्वैग से भरपूर नजर आ रहे हैं। परी मिर्जा इस गाने में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं वहीं गगन चहल ने तो सबको अपनी तरफ खींच लिया है। आपको बता दें, सैंडी यूएसए और रिक ने इस गाने को लिखा है और कम्पोज किया है वहीं फैज कुरैशी ने इस गाने को प्रोड्यूस किया है। जिद्दी सरदार नया पंजाबी गाना आप यहां सुन सकते हैं। ‌

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!