Karan Kundra और Shraddha Arya का नया पंजाबी गाना 'ना मार' हुआ रिलीज, Afsana Khan की आवाज का फिर चला जादू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2021, 01:52 PM IST

Latest Punjabi Song: मशहूर पंजाबी सिंगर अफसाना खान और विपुल कपूर का नया गाना 'ना मार' रिलीज हो गया है। इस गाने में करण कुंद्रा और श्रद्धा आर्या को फीचर किया गया है।

Afsana Khan, Karan Kundra and Shraddha Arya New Song: पॉपुलर पंजाबी सिंगर अफसाना खान और विपुल कपूर का नया पंजाबी सॉन्ग 'ना मार' (Na Maar) रिलीज हो गया है। इस गाने में अफसाना खान की आवाज को बहुत पसंद किया जा रहा है। करण कुंद्रा और श्रद्धा आर्य स्टारर यह पंजाबी सॉन्ग लव ट्रायंगल पर बेस्ड है। इस गाने में देखा जा सकता है कि श्रद्धा आर्य करण कुंद्रा से बेइंतहा मोहब्बत करती हैं। मगर, राज कुंद्रा की जिंदगी में कोई और लड़की दस्तक देती है। जिस वजह से श्रद्धा बुरी तरह से टूट जाती हैं। मगर, अंत में जब करण कुंद्रा को अपनी नई मोहब्बत से धोखा मिलता है तब उन्हें श्रद्धा आर्या का प्यार समझ आता है। आपको बता दें, The Ruff इस गाने को लिखा है। वहीं अफसाना खान और विपुल कपूर ने इस गाने में अपनी आवाज दी है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!