Punjabi Singer Jaani receives death threats: 29 मई को जाने माने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की सरेआम हत्या कर दी गई थी और अब जाने माने पंजाबी सिंगर, लिरिसिस्ट और म्यूजिक कंपोजर जानी को जान से मारने की धमकी मिली है। जानी का कहना है कि उनके फोन पर लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस घटना के बाद पंजाबी की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। जानी ने खतरे को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब पुलिस, एडीजीपी (सिक्योरिटी) और मोहाली के एसएसपी को चिट्ठी लिख कर सुरक्षा की मांग की है।
जानी ने चिट्ठी में लिखा है कि वह लंबे समय से पंजाबी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। अक्सर उन्हें शूटिंग के लिए आउटडोर जाना पडता है। जान से मारने की धमकी मिलने के कारण वह अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और बाहर जाने में काफी दिक्कत हो रही है। सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या का जिक्र करते हुए जानी ने सुरक्षा मांगी है।
बता दें कि पंजाबी सिंगर मूसेवाला की जाने-माने गैंगस्टर लौरेंस बिश्वोई ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद मशहूर अभिनेता सलमान खान और पिता सलीम खान को भी बिश्वोई ने जान से मारने की धमकी मिली थी। हाल ही में अभिनेत्री कटरीना-विक्की को भी धमकी दी गई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने सिंगर की चिंता को बढ़ा दिया है।
बॉलीवुड में मशहूर हैं जानी
जानी एक ऐसा नाम है जिसने बॉलीवुड में भी अपनी जगह बनाई है। बरिश की जाए, फिलहाल, तितलियां, मन भरेया, दूजी वार प्यार और पछताओगे जैसे उनके गानों को जबदस्त लोकप्रियता मिली। साल 2021 में उन्होंने जगदीप सिद्धू की पंजाबी फिल्म किस्मत 2 से स्क्रीन डेब्यू किया था, जिसमें एमी विर्क और सरगुन मेहता लीड रोल में थे।

