Lyricist Jaani Injured: मशहूर पंजाबी लिरिसिस्ट जानी एक्सिडेंट में घायल, टक्कर के बाद दो बार पलटी कार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2022, 07:02 AM IST

'तितलियां' फेम लिरिसिस्ट जानी का मंगलवार को एक्सिडेंट हो गया। उनकी कार की टक्कर एक दूसरी कार से हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। कार में उनके साथ दो लोग और मौजूद थे।

Lyricist Jaani Injured: मशहूर पंजाबी लिरिसिस्ट जानी एक्सिडेंट में घायल, टक्कर के बाद दो बार पलटी कार
Photo Credit: Instagram

जाने माने पंजाबी लिरिसिस्ट और म्यूजिक कंपोजर का मंगलवाल शाम को एक्सिडेंट हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो दो अन्य लोगों के साथ कार में यात्रा कर रहे थे कि पंजाब के सेक्टर 88 के पास उनकी एसयूवी ट्रैफिक लाइट पर एक कार से टकरा गई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि कार दो बार पलट गई। जानी और उनके साथ यात्रा कर रहे दोनों लोगों को मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। वहीं दूसरी कार में मौजूद लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।

पुलिस ने दी ये जानकारी

सोहना के एसएचओ गुरजीत सिंह ने के बयान के मुताबिक, पुलिस के पहुंचने से पहले ही हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया। गाड़ी कौन चला रहा था, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है और इसे लेकर जांच अभी जारी है। इस मामले में अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

लिखे हैं ये मशहूर गाने

जानी एक ऐसा नाम है जिसने बॉलीवुड में भी अपनी जगह बनाई है। उनके गानों बरिश की जाए, फिलहाल, तितलियां, मन भरेया, दूजी वार प्यार और पछताओगे जैसे गानों को अच्छी सफलता मिली। बता दें कि 33 साल के लिरिसिस्ट ने 25 नवंबर 2008 को नेहा चौहान से शादी की थी। 

साल 2021 में किया एक्टिंग डेब्यू

जानी ने फिल्ममेकर अरविंदर खैरा और म्यूजिशियन बी प्राक के साथ देसी मेलोडीज नाम से अपना खुद का संगीत लेबल शुरू किया है। इसके अलावा साल 2021 में उन्होंने जगदीप सिद्धू की पंजाबी फिल्म किस्मत 2 से स्क्रीन डेब्यू किया था, जिसमें एमी विर्क और सरगुन मेहता लीड रोल में थे। बता दें कि जानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और उनके 3.4 मिलियन यानी 34 लाख फॉलोअर्स हैं।

End of Article