New Punjabi song: गुरपिंदर पनाग का रोमांटिक सॉन्ग Hathan Vich Hath रिलीज, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2020, 02:58 PM IST

New Punjabi song Hathan Vich Hath: सिंगर गुरपिंदर पनाग नया गाना 'हाथां विच हाथ' जमकर धमाल मचा रहा है। गाने को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है।

New Punjabi song: गुरपिंदर पनाग का रोमांटिक सॉन्ग Hathan Vich Hath रिलीज, देखें वीडियो

यह बात काफी कम लोग जानते हैं कि गुरपिंदर पनाग अपने कॉलेज के दिनों से गाते आ रहे हैं। वह अपने कॉलेज के एनुअल फंक्शन और फेस्ट में गाया करते थे। 2013 में उन्होंने यूट्यूब पर 'जी आया' नाम का एक गाना पोस्ट किया था, जिसके बाद से गाने में उनकी रुचि और बढ़ गई। प्रोफेशनली, उन्होंने 2018 से पंजाबी गानों में अपना कैरियर शुरू किया। उसके बाद से गुरपिंदर पनाग आगे बढ़ते गए और उन्होंने अपने कैरियर में 'बैकग्राउंड', 'नखरे दा मूल' जैसे कई सुपरहिट गाने दिए। अब उनका हाल ही में नया गाना 'हाथां विच हाथ' रिलीज हुआ है, जो जमकर धमाल मचा रहा है। इस गाने को गिल रौंटा ने लिखा है, वहीं संगीत गुर सिद्धू ने दिया है। गाने को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसे अब तक यूट्यूब पर 13 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!