Pryagraj Violence : गत 10 जून को प्रयागराज में हुई हिंसा के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। प्रयागराज में हिंसा भड़काने के लिए दंगाई मोटरसाइकिल से आए थे। इन दंगाइयों की तस्वीरें पुलिस ने जारी की है। तस्वीरों में 13-14 उपद्रवियों को देखा जा सकता है। इन तस्वीरों के जरिए प्रयागराज पुलिस दंगाइयों की पहचान में जुटी है। प्रयागराज के एसएसपी का कहना है कि नियमानुसार ध्वस्तीकरण के वक्त मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पम्प के मकान की तलाशी के दौरान एक आधा फटा हुआ टाइपशुदा पर्चा मिला था, जिसका लिखा था, 'सुनो साथियों, 10 जून को जुमा के दिन अटाला पहुंचना होगा। वहां इकट्ठा होना है, जो भी अड़चन बनेगा उस पर वार करना होगा। हमें अदालत पर भरोसा नहीं है।' पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस पर्चे को पुलिस के द्वारा सीज कर लिया गया है। यह एक अहम सबूत है। इस सबूत को जांच में शामिल किया जा रहा है किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
Pryagraj Violence : प्रयागराज में बाइक से आए दंगाइयों ने भड़काई हिंसा, पुलिस ने जारी कीं तस्वीरें
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jun 15, 2022, 02:58 PM IST
