क्या आपको कभी किसी नई जगह पर पहुंचकर ऐसा लगा है, जैसे यह जगह तो पहले कहीं देखा हुआ लगता है। यकीनन आपके साथ ऐसा हुआ होगा, क्योंकि ऐसा लगभग हर किसी के साथ होता है।
हालांकि यह अजीबोगरीब एहसास हम सबको चौंकाता है। दरअसल, ऐसा सच में नहीं होता। यह सिर्फ हमारे दिमाग का भ्रम होता है। जो हमें यह मानने को मजबूर कर देता है।
यह एहसास सिर्फ कुछ सेकंड या एक-दो मिनट तक रहता है। इस अनुभव को हम 'डेजा वू' (Deja Vu) कहते हैं। यह एक फ्रेंच शब्द है, जिसका मतलब होता है पहले देखा हुआ।
कभी-कभी दिमाग नई जानकारी को गलती से पुरानी याद समझ लेता है। ऐसे में दिमाग का Short-Term Memory और Long-Term Memory एक पल के लिए गड़बड़ा जाते हैं।
कई बार हम किसी जगह को पहले अपने सपनों में देख चुके होते हैं, इसलिए असल में पहुंचकर वह जगह जानी-पहचानी सी लगने लगती है।
इसके पीछे एक और वजह भी हो सकता है और वह है थकान, अगर आप थके हुए हों या किसी चीज पर आपका ध्यान पूरी तरह न हो, तो दिमाग नए अनुभव को गलत तरीके से प्रोसेस कर लेता है।
यह अनुभव युवाओं को ज्यादा होते हैं। उम्र बढ़ने के साथ यह धीरे-धीरे कम हो जाता है। अब आपमें से कई लोगों को लग रहा होगा कि क्या यह कोई बीमारी या पेरशान होने वाली बात है।
आपको बता दें कि यह कोई बीमारी नहीं बल्कि पूरी तरह नॉर्मल है। अगर आपको ऐसा बहुत ज्यादा हो तो आप एक बार डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।