दरअसल, टॉयलेट पेपर पर बने डिजाइन उन्हें मजबूत और मुलायम बनाने के लिए होते हैं और इसे डिजाइन नहीं, एम्बॉसिंग (Embossing) कहते हैं।
बता दें कि टॉयलेट पेपर पर जो उभरे हुए पैटर्न होते हैं, उन्हें एम्बॉसिंग (Embossing) कहा जाता है। इसमें पेपर की परतों को एक सांचे में दबाकर उन पर खास पैटर्न बनाए जाते हैं।
एम्बॉसिंग से पेपर की अलग-अलग परतें आपस में बेहतर तरीके से जुड़ जाती हैं। इससे पेपर आसानी से फटता नहीं और गीला होने पर भी उसकी पकड़ बनी रहती है।
पेपर पर बने ये डिजाइन उन्हें मजबूत बनाते हैं, ना कि ये सिर्फ दिखावे के लिए होते हैं। इतना ही नहीं डिजाइन वाले टॉयलेट पेपर ज्यादा सॉफ्ट और आरामदायक होते हैं।
उभरे हुए पैटर्न हवा की छोटी-छोटी परतें बना देते हैं, जिससे पेपर हमारे स्कीन पर सॉफ्ट फील होता है। यही वजह है कि बिना डिजाइन वाला पेपर अक्सर रूखा और सख्त लगता है।
ये डिजाइन पेपर की Absorbency यानी पानी सोखने की क्षमता को भी बढ़ाते हैं। पैटर्न की वजह से पेपर के सतह का एरिया बढ़ जाता है, जिससे पेपर जल्दी और बेहतर तरीके से नमी सोख लेता है।
उभरे हुए डिजाइन के कारण पेपर फिसलता नहीं है। साधारण चिकना पेपर हाथ में जल्दी स्लिप हो सकता है, जबकि डिजाइन वाला पेपर अच्छी ग्रिप देता है।