ये तो हम सब जानते हैं भारत को गांवों का देश कहा जाता है। लेकिन, देश में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केन्द्र शासित प्रदेश हैं। हर राज्य के अंदर कई शहर मौजूद हैं। सभी राज्यों की अलग-अलग खासियत और विशेषताएं भी हैं।
कुछ राज्यों और शहरों के बारे में आप भी जरूर जानते होंगे। लेकिन, कईयों से अब तक अनजान होंगे। कई राज्यों और शहरों की खासियत तो पूरी दुनिया में फेमस हैं। जिनके बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं।
जबकि, कुछ के बारे में दुनिया तो छोड़िए भारत के ज्यादातर लोग अनजान हैं। हालांकि, समय-समय पर कई खुलासे भी होते रहते हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। इतना नहीं कई बार तो सच्चाई पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है।
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसे राज्य के बारे में ऐसी जानकारी देंगे, जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। इस राज्य के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। क्योंकि, यहां 45 से ज्यादा भाषाएं बोली जाती है।
हम जिस राज्य के बारे में बात कर रहे हैं, उसका नाम अरुणाचल प्रदेश है। इस राज्य में 26 जनजातियां और 100 से अधिक उपजातियां बसती हैं। इतना ही नहीं यहां 50 से ज्यादा बोलियां बोली जाती है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां कुछ भाषाएं ऐसी हैं, जिनकी अपनी लिपी है। इतना ही नहीं यह उगते सूर्य की भूमि भी कहलाता है। बताया जाता है कि भारत में सबसे पहले सुबह लगभग 4 बजे अरुणाचल प्रदेश में ही सूर्य की किरणें पड़ती हैं।
इतना ही नहीं सर्दियों में यहां के बर्फीले पहाड़ और मनमोहक दृश्य देखने लायक होते हैं। प्राकृतिक सुंदरता के कारण इसे कई बार 'भारत का फिनलैंड' भी कहा जाता है। अरुणाचल में स्थित तवांग मठ भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बौद्ध मठ है।