Knowledge Facts: कभी सोचा है? कैसे बुझाई जाती है तेल के कुएं में लगी आग, अगर नहीं तो आज जान लें

Oil Well Fire: आज दुनिया तेल के लिए एक-दूसरे से लड़ने-मिटने तक को तैयार है। तेल जमीन और समुद्र से निकाला जाता है। इसे निकालने के लिए धरती की गहराई में ड्रील कर एक गहरा कुआं खोदा जाता है। इन्हीं कुओं से तेल लगातार निकाला जाता है। कई बार इन तेल के कुएं में आग भी लग जाती है। जिन्हें बुझाना बहुत मुश्किल काम होता है। इस आग को साधारण पानी या फिर फायर ब्रिगेड से बुझाने के बस की बात नहीं होती। फिर ये आग कैसे बुझाई जाती है? आइए इस बारे में हम आपको बताते हैं।

Authored by: पंकज यादवUpdated Apr 12 2026, 15:43 IST
क्यों खतरनाक होती है यह आग?Image Credit : IStock01 / 07

क्यों खतरनाक होती है यह आग?

सबसे पहले आपको बता दें कि तेल के कुएं में जो आग लगती है, वह बहुत खतरनाक होती है क्योंकि ये बहुत तेजी से फैलती है और लगातार जलती ही रहती है। आग लगने के बाद कुएं से भयानक गैस और तेल लगातार बाहर निकलते रहते हैं, जो आग को और भी भयानक रूप दे देते हैं।

आग बुझाने के लिए खास तकनीकों का होता है इस्तेमालImage Credit : IStock02 / 07

आग बुझाने के लिए खास तकनीकों का होता है इस्तेमाल

ऐसे में एक्सपर्ट्स तेल के कुएं में लगी आग को बुझाने के लिए खास तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं। आइए जानते हैं कि तेल के कुएं में लगी आग को किन तकनीकों के जरिए बुझाया जाता है।

किया जाता है तेज धमाकाImage Credit : IStock03 / 07

किया जाता है तेज धमाका

सबसे पहली तकनीक होती है, तेल के कुएं के पास धमाका करना। जी हां! आपने सही सुना, जब भी तेल के कुएं में आग लगती है, तो उसमें विस्फोटक लगाए जाते हैं, ताकि धमाके की वजह से आग के पास की ऑक्सीजन हट जाती है और जैसे ही आग का ऑक्सीजन से संपर्क टूटता है वैसे ही आग अपने आप ही बुझ जाती है।

पानी और केमिकल्स का इस्तेमालImage Credit : IStock04 / 07

पानी और केमिकल्स का इस्तेमाल

दूसरा तरीका है कि इस आग को बुझाने के लिए एक्सपर्ट्स तेज दवाब वाले पानी और केमिकल्स का इस्तेमाल करते हैं। जब तेल के कुएं में आग लगती है तो उसमें तेज दबाव से पानी और खास तरह के केमिकल्स डाले जाते हैं, ये दोनों मिलकर आग को ठंडा करते हैं ताकि आग को फैलने से रोका जा सके।

तीसरा तरीका है कुएं को बंद करनाImage Credit : IStock05 / 07

तीसरा तरीका है कुएं को बंद करना

कई बार तेल के कुएं में आग लग जाती है तो उसे बंद करना पड़ता है क्योंकि इस वक्त सबसे जरूरी काम तेल के बहाव को रोकना होता है। इसके लिए एक्सपर्ट्स कुएं पर भारी ढक्कन (cap) लगाते हैं या फिर नीचे से एक और कुआं खोदना पड़ता है ताकि दूसरा कुआं तेल के दबाव को कम करे और धीरे-धीरे पहले कुएं में तेल जाना बंद हो जाता है। जिससे आग पर काबू पाया जाता है।

आग बुझाने में इंसान नहीं रिमोट कंट्रोल मशीनों का होता है इस्तेमालImage Credit : IStock06 / 07

आग बुझाने में इंसान नहीं रिमोट कंट्रोल मशीनों का होता है इस्तेमाल

बता दें कि इस आग को बुझाने के लिए कभी भी आग के पास इंसानों को नहीं भेजा जाता क्योंकि इस आग की लपटें बहुत तेज होती हैं और इंसान उसके पास जाते ही राख हो जाएगा इसलिए इस आग को बुझाने के लिए रोबोट्स और खास तरह की मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है।

कितना मुश्किल होता है यह काम?Image Credit : IStock07 / 07

कितना मुश्किल होता है यह काम?

तेल के कुएं में लगी आग को बुझाना काफी खतरनाक और समय लेने वाला काम होता है। कई बार इस आग को बुझाने में कई दिन या फिर महीनों लग जाते हैं। तब जाकर कहीं आग को नियंत्रित किया जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!