जब भी हमें नींद आती है तो कई दफा हमें ऐसा लगता है जैसे हम गिर रहे हों या फिर अचानक से शरीर झटका खाता है या हाथ-पैर फड़कता है।
ये सब एकदम से एक झटके में होता है, इससे लगता है कि हम नींद में झटके से गिर गए हों। क्या आपको पता है कि इस प्रक्रिया को क्या कहा जाता है?
अगर नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बता देते हैं कि आखिर इस प्रक्रिया को क्या कहा जाता है। दरअसल, सोते समय अचानक गिरने और झटका लगने की प्रक्रिया को हिप्निक जर्क कहते हैं, इसे स्लीप स्टार्ट भी कहा जाता है।
कई बार ऐसा होता है कि हमें तेज नींद आ रही होती है और हम नींद में ही अचानक से झटका महसूस करते हैं या फिर लगता है कि हम गिर गए हैं। ऐसा क्यों होता है यह भी जान लीजिए।
असल में इस वक्त दिमाग और शरीर के बीच का कोऑर्डिनेशन अचानक बदल जाता है। ऐसा तब भी होता है जब शरीर को बहुत ज्यादा थकान महसूस हो रही होती है।
इसके अलावा यह तब भी मुमकीन है, जब आप कैफीन या चाय-कॉफी का सेवन कुछ ज्यादा ही कर रहे हों। इसके अलावा जब आपको तनाव या चिंता रहती है तब भी बॉडी ऐसे रिएक्ट करती है। नींद की कमी भी इसका एक कारण हो सकती है।
अब सवाल यह है कि क्या यह खतरनाक है, तो आपको बता दें कि यह खतरनाक बिल्कुल भी नहीं है। यह पूरी तरह सामान्य है औरलगभग 70% लोग इसे कभी न कभी महसूस करते हैं।
अगर आपको ऐसा रोज महसूस हो या फिर इस वजह से आपकी नींद खराब हो जाती है तो इसे लेकर आपको इस पर ध्यान देना चाहिए और अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए।