आपकी वॉशिंग मशीन से भी आ रही बदबू, अपनाएं ये तरीका हो जाएगी साफ

क्या आप जानते हैं कि कपड़े धोने वाली मशीन को भी सफाई की जरूरत पड़ती है। वरना इसमें से बदबू आने लगती है।

Edited by: Rohit OjhaUpdated Aug 28 2024, 12:26 IST
वॉशिंग मशीन की सफाईImage Credit : IStock01 / 05

वॉशिंग मशीन की सफाई

वॉशिंग मशीन से कपड़ा धोना आसान हो गया है। वॉशिंग मशीन में आप कपड़े धोने के लिए डालकर घर कई के अन्य काम भी निपटा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपड़े धोने वाली मशीन को भी सफाई की जरूरत पड़ती है। वरना इसमें से बदबू आने लगती है।

वॉशिंग मशीन से बदबूImage Credit : IStock02 / 05

वॉशिंग मशीन से बदबू

दरअसल, लगातार इस्तेमाल करने से वॉशिंग मशीन में डिटर्जेंट और पानी जम जाते हैं। अगर आप इसे ओपन एरिया रखते हैं, तो फिर धुल-मिट्टी भी जमा हो जाती है। इसकी वजह से वॉशिंग मशीन से बदबू आने लगती है।

विनेगर और बेकिंग सोडाImage Credit : IStock03 / 05

विनेगर और बेकिंग सोडा

अगर आपके वॉशिंग मशीन से भी बदबू आ रही है, तो आप विनेगर और बेकिंग सोडा के जरिए साफ करें। विनेगर और बेकिंग सोडा को एक साथ मशीन के ड्रम में डालकर हाई स्पीड पर चलाएं। विनेगर और बेकिंग सोडा जमी हुई गंदगी को तुरंत साफ करते हैं।

नींबू के रस से सफाईImage Credit : IStock04 / 05

नींबू के रस से सफाई

नींबू के रस से भी अपनी वशिंग मशीन की सफाई कर सकते हैं। नींबू का रस निकाल लें। फिर रस को मशीन के ड्रम में डाल दें। इसके बाद कॉटन के कपड़े के जरिए वॉशिंग मशीन के ड्रमर की सफाई करें।

सफाई करते रहना चाहिएImage Credit : IStock05 / 05

सफाई करते रहना चाहिए

वॉशिंग मशीन को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए। वरना ये बहुत जल्दी खराब हो सकती है। इसके अलावा इससे आने वाली बदूब आपके कपड़े को भी खराब कर सकती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!