जिस वॉशिंग मशीन में तुरंत धो लेते हैं कपड़े, पहली बार कहां और कब बनी थीं

वॉशिंग मशीन के आविष्कार का श्रेय जैकब क्रिश्चियन शेफर को दिया जाता है, जिन्होंने 1767 में इस बनाया था।

Edited by: Rohit OjhaUpdated Sep 2 2024, 10:31 IST
वॉशिंग मशीन का आविष्कारImage Credit : IStock01 / 05

वॉशिंग मशीन का आविष्कार

आज के समय में वॉशिंग मशीन के जरिए आसानी से हम कपड़े साफ कर कर लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह मशीन कब बनी थी। आज के समय में कई तरह की एडवांस और ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मार्केट में आ गई हैं। वॉशिंग मशीन के आविष्कार का श्रेय जैकब क्रिश्चियन शेफर को दिया जाता है, जिन्होंने 1767 में इस बनाया था।

पहला पेटेंट Image Credit : IStock02 / 05

पहला पेटेंट

इसके 30 साल बाद, एक अमेरिकी, नैथेनियल ब्रिग्स ने वॉशिंग मशीन के लिए पहला पेटेंट प्राप्त किया। इसमें एक टैंक में गर्म पानी डालना, कपड़ों को धोने के लिए एक लीवर को घुमाना और फिर उन्हें दो रोलर्स के बीच निचोड़ना शामिल था। फिर एक नल का उपयोग करके टैंक को खाली किया जाता था।

​पहली ड्रम वॉशिंग मशीनImage Credit : IStock03 / 05

​पहली ड्रम वॉशिंग मशीन

1905 में पहली ड्रम वॉशिंग मशीन आई, इसे हाथ से ही चलाया जाता था, लेकिन स्टील टैंक की वजह से कोयला बर्नर को शामिल किया जा सका। 1920 के आसपास, पहली इलेक्ट्रिक मशीनें अस्तित्व में आईं। इसमें केवल घुमाने का सिस्टम इलेक्ट्रिक था। बाकी कंट्रोल मैनुअल ही थे।

​मल्टीफंक्शनल मशीनImage Credit : IStock04 / 05

​मल्टीफंक्शनल मशीन

साल 1937 में बेंडिक्स एविएशन कॉरपोरेशन के लिए काम करते हुए, अमेरिकी जॉन चेम्बरलेन ने एक मल्टीफंक्शनल मशीन का आविष्कार किया जो एक ही सायकिल में धुलाई, खंगालना और स्पिन कर सकती थी। इस मॉडल के लिए उसी वर्ष एक पेटेंट दाखिल किया गया था, जिसे पहली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन माना जाता है।

दर्जनों फीचर वाली वॉशिंग मशीनImage Credit : IStock05 / 05

दर्जनों फीचर वाली वॉशिंग मशीन

आजकल वॉशिंग मशीनें दर्जनों वॉश साइकिल और पानी के लेवल के फीचर्स के साथ आती हैं। कपड़े धोने से पहले आप कुछ प्रोग्राम कर सकते हैं। ये मशीनें पानी और एनर्जी की रोजाना की खपत को कम करती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!