Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में खाने में क्या-क्या मिलेगा, क्या अलग से पैसे देने होंगे?
Vande Bharat Sleeper Train Food Menu List: देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखा दी है। पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन स्टेशन से गुवाहाटी के बीच चलेगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के साथ यात्रियों को लग्जरी और आरामदायक सुविधा मिलेगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सीटों को भी नए तरीके से डिजाइन किया गया है। इसके अलावा यात्रियों के आराम का पूरा ख्याल रखा गया है।
Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Jan 18 2026, 10:24 IST
Image Credit : X/RailMinIndia01 / 08
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में खान-पान को लेकर लोगों में काफी चिंता है कि आखिर इस ट्रेन में खाने में क्या मिलेगा, किस कैटरिंग एजेंसी का इसका ठेका दिया गया है, खाने के पैसे अलग से देने होंगे या टिकट की कीमत में ही शामिल होगा। ऐसे कई सारे सवाल हैं जिनका जवाब में इस आर्टिकल में जानेंगे। हम आपको वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के मेन्यू भी बताएंगे।
Image Credit : X/RailMinIndia02 / 08
सबसे पहले आपको बता दें कि असम की मेफेयर स्प्रिंग वैली रिसॉर्ट कंपनी को भारत की पहली 'वंदे भारत स्लीपर ट्रेन' में खान-पान (कैटरिंग) का ठेका मिला है। इसकी पुष्टि खुद कंपनी ने की है। यही कंपनी वंदे भारत स्लीपर में यात्रियों के लिए खाना परोसोगी। इसके लिए कंपनी ने भारतीय रेलवे खान-पान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के साथ साझेदारी की है।
Image Credit : X/RailMinIndia03 / 08
अब सवाल यह है कि खाने का पैसा टिकट में शामिल होगा या नहीं तो इसका जवाब यह है कि खाने का पैसा टिकट में ही शामिल होगा। आपको अलग से पैसा नहीं देना होगा। यह ट्रेन कामख्या और हावड़ा के बीच करीब 1,000 किलोमीटर का सफर तय करेगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में एसी 3 का किराया 2,999 रुपये है जिसमें 5% जीएसटी अलग से है।
Image Credit : X/RailMinIndia04 / 08
इस किराए में खान-पान का भी पैसा शामिल है यानी अलग से पैसे नहीं देने होंगे। सबसे ध्यान देने वाली बात यह है कि इस ट्रेन में कम-से-कम 400 किलोमीटर की दूरी के टिकट ही बुक किए जा सकेंगे। इससे कम दूरी के टिकट बुक नहीं होंगे। Photo-Canva
Image Credit : X/RailMinIndia05 / 08
अब आते हैं उस सवाल पर कि खाने में क्या-क्या मिलेगा तो आपको बता दें कि यदि आप वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर करते हैं तो आपको पश्चिम बंगाल और असम के पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे, जिन्हें स्थानीय स्तर पर प्राप्त सामग्रियों से तैयार किया जाएगा।
Image Credit : X/RailMinIndia06 / 08
मेन्यू में बसंती पुलाव, छोलार और मूंग दाल, छनार (पनीर) और ढोकार दालना, असमिया जोहा चावल, मती मोहोर और मसूर दाल, मौसमी सब्जियों की भाजी और संदेश, नारियल बर्फी व रसगुल्ला जैसी क्षेत्रीय मिठाइयां भी शामिल हैं। Photo-Canva
Image Credit : X/RailMinIndia07 / 08
रिसॉर्ट ने बताया कि मेन्यू को रात भर की यात्रा के अनुसार तैयार किया गया है। इसमें कम मसालों वाले शाकाहारी भोजन, मौसमी उत्पादों और खाना पकाने के पारंपरिक तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। मेफेयर स्प्रिंग वैली रिसॉर्ट के प्रबंध निदेशक रतन शर्मा ने कहा, ‘‘प्रत्येक व्यंजन को आज के दौर की खान-पान की पसंद को ध्यान में रखते हुए बंगाल और असम के असली स्वाद को दर्शाने के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है।'
Image Credit : X/RailMinIndia08 / 08
हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लगभग 1,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें प्रथम एसी, द्वितीय एसी और तृतीय एसी सहित कुल 16 पूर्ण वातानुकूलित कोच होंगे, जिनमें लगभग 823 यात्रियों के बैठने/सोने की क्षमता है। Photo-Canva