AC और पंखा एक साथ चलाना चाहिए या नहीं? कूलिंग और बिजली बिल पर कितना असर पड़ता है?

देशभर में तेज गर्मी के बीच एयर कंडीशनर यानी AC का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन AC जितनी राहत देता है, उतना ही बिजली बिल भी बढ़ा देता है। AC और पंखे एक साथ चलाने की बहस बहुत पुरानी है। अक्सर लोग इसी मुद्दे पर आपस में भिड़ जाते हैं कि एसी के साथ पंखा चलाना चाहिए या नहीं। आइए आज इस बहस को खत्म ही कर देते हैं...

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated May 19 2026, 08:10 IST
AC के साथ पंखा चलाने से क्या होता है?01 / 07

AC के साथ पंखा चलाने से क्या होता है?

जब AC कमरे को ठंडा करता है, तो पंखा उस ठंडी हवा को पूरे कमरे में तेजी से फैलाने में मदद करता है। इससे कमरा जल्दी ठंडा महसूस होता है और AC पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता। खासतौर पर सीलिंग फैन एयर सर्कुलेशन बेहतर बनाता है, जिससे कम तापमान पर भी ज्यादा ठंडक महसूस होती है।

कितनी बिजली की बचत हो सकती है?Image Credit : CANVA02 / 07

कितनी बिजली की बचत हो सकती है?

एक्सपर्ट के अनुसार अगर AC के साथ पंखा चलाया जाए, तो AC का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस पर भी आरामदायक ठंडक मिल सकती है। सामान्य तौर पर लोग AC को 18 या 20 डिग्री पर चला देते हैं, जिससे बिजली की खपत काफी बढ़ जाती है।

एसी 1 डिग्री बढ़ाने पर 6 प्रतिशत तक की बिजली बचतImage Credit : CANVA03 / 07

एसी 1 डिग्री बढ़ाने पर 6 प्रतिशत तक की बिजली बचत

बताया जाता है कि AC का तापमान हर 1 डिग्री बढ़ाने पर लगभग 5 से 6 प्रतिशत तक बिजली बचाई जा सकती है। ऐसे में पंखे के साथ AC चलाने से कुल मिलाकर 10 से 20 प्रतिशत तक बिजली की बचत संभव मानी जाती है।

क्या पंखा ज्यादा बिजली खर्च करता है?Image Credit : CANVA04 / 07

क्या पंखा ज्यादा बिजली खर्च करता है?

आधुनिक सीलिंग फैन आमतौर पर 50 से 75 वॉट बिजली खर्च करते हैं, जो AC की तुलना में बहुत कम है। वहीं एक सामान्य 1.5 टन AC लगभग 1200 से 1800 वॉट तक बिजली ले सकता है।

एसी की बिजली खपत कमImage Credit : CANVA05 / 07

एसी की बिजली खपत कम

इसलिए पंखा चलाने से बिजली खर्च में मामूली बढ़ोतरी होती है, लेकिन AC की खपत कम होने से कुल बिल घट सकता है।

सही इस्तेमाल करना जरूरीImage Credit : CANVA06 / 07

सही इस्तेमाल करना जरूरी

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि AC के साथ पंखा मध्यम स्पीड पर चलाना बेहतर रहता है। बहुत तेज स्पीड पर पंखा चलाने से कुछ लोगों को ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है। साथ ही कमरे के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखना भी जरूरी है, ताकि ठंडी हवा बाहर न जाए।

आराम और बचत दोनों संभवImage Credit : CANVA07 / 07

आराम और बचत दोनों संभव

अगर सही तापमान और उचित एयर सर्कुलेशन का ध्यान रखा जाए, तो AC और पंखे का कॉम्बिनेशन न सिर्फ बेहतर कूलिंग देता है बल्कि बिजली बिल कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!