कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 20वीं किस्त 20 जून 2025 को जारी हो सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर भी 20वीं किस्त की तारीख अपडेट नहीं की गई है। यहां अभी भी 19वीं किस्त (24 फरवरी 2025) की जानकारी ही उपलब्ध है।
अब तक योजना के तहत हर चार महीने में एक किस्त जारी होती है। इस आधार पर 20वीं किस्त जून 2025 में जारी होने की संभावना है। लेकिन सटीक तारीख की पुष्टि के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना जरूरी है।
आपना नाम लाभार्थियों की सूची में चेक करने के लिए आपको pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। यहां ‘Dashboard’ टैब के जरिए राज्य, जिला, उप-जिला और पंचायत से जुड़ी जानकारी भरकर आप अपने गांव की लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
किसानों को ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार कार्ड से बैंक अकाउंट लिंकिंग जैसे जरूरी कार्य पूरे करने होंगे। जिन किसानों ने ये प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं, उन्हें ही किस्त का लाभ मिलेगा।