बिना e-KYC के अगली किस्त नहीं मिलेगी। यदि आपने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आपकी अगली किस्त अटक सकती है। इसे आप ऑनलाइन पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर पूरा कर सकते हैं।
सबसे पहले PM Kisan पोर्टल (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं। यहां होमपेज पर दिए गए "e-KYC" विकल्प पर क्लिक करें। अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और "सर्च" बटन पर क्लिक करें। इसके बाद, आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें। आपके मोबाइल पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा, उसे दर्ज करें। OTP सफलतापूर्वक वेरीफाई होने पर आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।
वही किसान इस योजना का आगे लाभ उठा सकते हैं जिनके पास वैध कृषि योग्य भूमि हो। भूलेख (land records) में किसी भी गड़बड़ी से किस्त अटक सकती है। यानी आपको अपनी जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन (वेरिफिकेशन) जरूरी कराना होगा।
आधार और बैंक खाता आपस में लिंक होना चाहिए। नाम की स्पेलिंग में भी अंतर नहीं होना चाहिए, नहीं तो भुगतान फेल हो सकता है।
किस्त की रकम सीधे बैंक अकाउंट में भेजी जाती है, इसलिए आवेदन या अपडेट करते समय नाम, IFSC कोड, अकाउंट नंबर जैसी सभी जानकारियां सही भरें, वरना किस्त रुक सकती है।
समय-समय पर PM-Kisan पोर्टल पर जाकर स्टेटस चेक करें, ताकि किसी भी गलती को समय रहते सुधारा जा सके। किसी भी टाइपो या गलत जानकारी की वजह से आपकी किस्त अटक सकती है।