पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त पिछले महीने ही यानी मार्च में जारी हुई है जिसके तहत देश के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि भेजी गई। पीएम किसान की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को आई थी।
22वीं किस्त के आने के बाद देश के करोड़ों किसानों को अब 23वीं किस्त का इंतजार है। 23वीं किस्त कब आएगी, इसे लेकर सरकार ने कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है लेकिन आमतौर पर पीएम किसान की किस्त प्रत्येक 4 महीने पर आती है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि पीएम किसान की 23वीं किस्त जुलाई में आ सकती है।
23वीं किस्त के आने से पहले आपके लिए बेहतर है कि आप अपने स्टेटस को चेक करें। इसके लिए आपको पीएम किसान की वेबसाइट और ऐप पर जाकर Know Your Status के विकल्प पर क्लिक करना होगा और फिर रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर स्टेटस चेक किया जा सकता है।
यदि आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको एक बात बहुत ध्यान रखना है कि हर हाल में अपनी फार्मर आईडी बनवा लें, क्योंकि इसके बिना आपका कोई काम नहीं होने वाला है।
अब फार्मर आईडी के बिना पीएम किसान के पैसे भी नहीं मिलेंगे और खेती-बाड़ी से जुड़े अन्य काम भी नहीं होंगे। जैसे खाद-बीज भी अब फार्मर आईडी के जरिए ही मिलेंगे।
यदि आप केवाईसी नहीं करते हैं और फार्मर आईडी नहीं बनवाते हैं तो आपकी पीएम किसान की 23वीं किस्त अटक सकती है। इससे पहले 22वीं किस्त में भी कुछ किसानों के पैसे अटक गए हैं।