PM kisan: आपको भी नहीं मिले 22वीं किस्त के पैसे तो आप अकेले नहीं हैं, असली कारण जानिए

PM Kisan 22th Installment Ke Paise Kyon Nahin Aaye: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमस के गुवाहाटी से पीएम किसान सम्मान योजना की 22वीं किस्त जारी की है जिसके तहत 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ से अधिक रुपये ट्रांसफर किए गए हैं, हालांकि अभी भी देश के कई लाख किसान ऐसे हैं जिन्हें पीएम किसान की 22वीं किस्त के पैसे नहीं मिले हैं। यदि आप भी उनमें से एक हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, जरूरत है तो आगे की कार्रवाई करने की।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Mar 19 2026, 08:11 IST
आपको क्यों नहीं मिले पीएम किसान की 22वीं किस्त के पैसे01 / 07

आपको क्यों नहीं मिले पीएम किसान की 22वीं किस्त के पैसे

दरअसल कई लाख लोग ऐसे हैं जिन्हें पीएम किसान की 22वीं किस्त के पैसे नहीं मिले हैं। कई लोगों के नाम अधूरी केवाईसी के कारण कटे हैं तो कई लोगों को इसलिए पैसे नहीं मिले, क्योंकि उनकी फार्मर आईडी 13 मार्च तक नहीं बनी थी।

गांव में सबसे ज्यादा परेशानीImage Credit : Pm kisan02 / 07

गांव में सबसे ज्यादा परेशानी

जिन किसानों ने खुद से या सीएससी सेंटर जाकर अपने सामने फार्मर आईडी बनवाई है उनके तो पैसे आ गए हैं लेकिन जिन लोगों ने एजेंट पर भरोसा करके फार्मर आईडी के लिए उसे डॉक्यूमेंट दे दिए हैं, उनमें से अधिकतर लोगों की फार्मर आईडी बनी ही नहीं है। इसलिए पैसे भी नहीं मिले।

फार्मर आईडी बनी है या नहीं, कैसे चेक करेंImage Credit : Pm kisan03 / 07

फार्मर आईडी बनी है या नहीं, कैसे चेक करें

यहां एक बड़ा सवाल सामने आ रहा है कि आपका फार्मर आईडी बनी है या नहीं, यह कैसे पता चलेगा तो यह काम 2 मिनट में हो सकता है। सबसे पहले अपने राज्य के agristack की वेबसाइट पर जाएं। अब लॉगिन करें और फॉरगेट पासवर्ड पर क्लिक करें।

यूजर नॉट फाउंडImage Credit : Pm kisan04 / 07

यूजर नॉट फाउंड

इसके बाद farmer का विकल्प चुनें और मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी के लिए क्लिक करें। यदि आपकी फार्मर आईडी नहीं बनी होगी तो आपको एक मैसेज मिलेगा कि user not found यानी आपका रिकॉर्ड सरकार के पास नहीं है।

अब आगे क्या करें?Image Credit : Pm kisan05 / 07

अब आगे क्या करें?

यदि आपको पता चल जाता है कि आपकी फार्मर आईडी नहीं बनी है तो तुरंत खुद से फार्मर आईडी बना लें। यह काम आप इसी साइट पर कर सकते हैं। या फिर किसी सीएससी सेंटर पर जाएं।

शिकायत कैसे करेंImage Credit : Pm kisan06 / 07

शिकायत कैसे करें

आप पीएम किसान की 22वीं किस्त ना आने की शिकायत भी कर सकते हैं। इसके लिए पीएम किसान के हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर सीधे बात कर सकते हैं।

निराश होने की जरूरत नहींImage Credit : Pm kisan07 / 07

निराश होने की जरूरत नहीं

यदि आपको इस बार पैसे नहीं मिलते हैं तो आपको निराश-हताश होने की जरूरत नहीं है। पीएम किसान की 23वीं किस्त में आपको पूरे पैसे मिल जाएंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!