PM Kisan: अब तो होली भी बीत गई, कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, क्या है लेटेस्ट अपडेट?

PM Kisan 22nd Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना (PM Kisan Samman Nidhi) की 22वीं किस्त का इंतजार देश के करोड़ों किसान कर रही हैं। इससे पहले नवंबर 2025 में पीएम किसान की 21वीं किस्त जारी की गई थी, जब 9 करोड़ किसानों के खाते में 18,000 करोड़ रुपये भेजे गए थे।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Mar 5 2026, 08:48 IST
होली भी बीत गई01 / 07

होली भी बीत गई

लोगों को होली से उम्मीद थी कि पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त होली से पहले जारी की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब किसानों के मन में एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर दिक्कत क्या है, कहीं नाम काटने का काम बड़े स्तर पर तो नहीं चल रहा है, क्योंकि कई राज्यों में पीएम किसान योजना से किसानों के नाम कटे हैं।

अब तक कहां-कहां कटे नाम02 / 07

अब तक कहां-कहां कटे नाम

पीएम किसान योजना से नाम कटने की बात करें तो इसकी शुरुआत यूपी से हुई थी। यूपी में एक साथ करीब 19 लाख किसानों के नाम काटे गए हैं। उसके बाद राजस्थान में भी कई लाख किसानों के नाम पीएम किसान योजना से कटा है। साथ ही मध्यप्रदेश में भी 1.66 लाख किसानों के नाम कटे हैं।

7 साल पूरे03 / 07

7 साल पूरे

बता दें कि पीएम किसान योजना के 7 साल पूरे हो चुके हैं। इसकी शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी। पीएम किसान योजना के तहत प्रत्येक 4 महीने में किसानों के खाते में 2,000 रुपये भेजे जाते हैं। एक साल में कुल 3 किस्तें होती हैं और किसानों के बैंक अकाउंट में कुल 6,000 रुपये भेजे जाते हैं।

बिहार के किसानों को 3,000 रुपये की किस्त04 / 07

बिहार के किसानों को 3,000 रुपये की किस्त

भले ही देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान योजना के तहत प्रत्येक किस्त में 2,000 रुपये मिलते हैं, लेकिन इस बार यानी 22वीं किस्त के साथ ही बिहार के किसानों को 3,000 रुपये की किस्त मिलनी शुरू हो जाएगी। इस तरह बिहार के किसानों को हर साल 6,000 रुपये की जगह 9,000 रुपये मिलेंगे।

पीएम किसान योजना से क्यों कट रहे हैं नाम05 / 07

पीएम किसान योजना से क्यों कट रहे हैं नाम

दरअसल कई लाख किसान ऐसे हैं जो गलत या फर्जी तरीके से इस योजना का लाभ ले रहे हैं। कई ऐसा भी मामले सामने आए हैं जिनमें एक जमीन पर कई किसान पैसे उठा रहे हैं। इसके अलावा कई किसान ऐसे भी हैं जो जिंदा नहीं हैं लेकिन उनके नाम पर कोई और पैसे उठा रहा है।

पीएम किसान की 22वीं किस्त में क्यों हो रही है देरी?06 / 07

पीएम किसान की 22वीं किस्त में क्यों हो रही है देरी?

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त में देरी की प्रमुख वजह धांधली है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पीएम किसान योजना के पात्र नहीं हैं, लेकिन वे लाभ उठा रहे हैं। इसके अलावा सभी किसानों के लिए फार्मर आईडी को अनिवार्य किया गया है, लेकिन अभी तक सभी किसानों की फार्मर आईडी बनी नहीं है। इसलिए जब तक यह पूरा नहीं हो जाता है, तब तक किस्त जारी होने की संभावना कम ही है।

मार्च में ही आएगी 22वीं किस्त07 / 07

मार्च में ही आएगी 22वीं किस्त

आमतौर पर पीएम किसान योजना की किस्त प्रत्येक 4 महीने पर जारी की जाती है और 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी की गई थी, उस पैटर्न को समझें तो मार्च 2026 में 4 महीने पूरे हो रहे हैं। ऐसे में इसकी पूरी संभावना ही है कि पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त मार्च 2026 में ही आएगी, हालांकि सरकार ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!