शहर

नोएडा में 18 वर्षीय घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, फंदे में लटका मिला शव; जांच जारी

नोएडा के सेक्टर-51 स्थित एक मकान में काम करने वाली 18 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवती मूल रूप से बिहार के कटिहार की रहने वाली थी।

Image

नोएडा में घरेलू सहायिका की मौत

Photo : Times Now Digital

Noida News: नोएडा के सेक्टर-51 में एक 18 वर्षीय घरेलू सहायिका की की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवती ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-51 के मकान में हुई घटना

पुलिस के अनुसार, युवती सेक्टर-51 स्थित एक मकान में घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी। इसी मकान में उसकी कथित आत्महत्या की सूचना पुलिस को मिली। घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-49 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। हालांकि घटनास्थल से किसी सुसाइड नोट के मिलने की कोई सूचना नहीं है।

होशियारपुर में रहती थी युवती

जानकारी के अनुसार, युवती वह मूल रूप से बिहार के कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के सिरकोल गांव की रहने वाली थी। वर्तमान में वह नोएडा के होशियारपुर गांव में रहती थी। पुलिस ने उसकी पहचान और अन्य जरूरी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने किया निरीक्षण

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की।

शरीर पर नहीं मिले स्पष्ट चोट के निशान

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में युवती के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान दिखाई नहीं दिए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार