Tatkal Ticket: आज से तत्काल के लिए नया नियम लागू! वेटिंग लिस्ट की लिमिट तय, सबको मिलेगा कंफर्म टिकट

आज यानी 1 जून से देश में कई तरह के बदलाव हो रहे हैं। यदि आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए भी एक खबर है। ट्रेन के तत्काल टिकट की बुकिंग में भी एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब वेटिंग लिस्ट पहले के मुकाबले कम होगी और अधिक लोगों को कंफर्म टिकट मिल सकेगा।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Jun 1 2026, 08:24 IST
होने जा रहा बड़ा बदलाव01 / 08

होने जा रहा बड़ा बदलाव

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी को दूर करने के लिए एक बड़ा तकनीकी बदलाव करने का फैसला किया है। रेलवे अब ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) को सीमित करने जा रहा है, जिससे आरक्षित कोचों में भीड़भाड़ कम होगी और यात्रियों को अधिक सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा। नई व्यवस्था 1 जून 2026 के बाद लागू किए जाने की तैयारी है।

वेटिंग लिस्ट की सीमा होगी तयImage Credit : Canva02 / 08

वेटिंग लिस्ट की सीमा होगी तय

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, भविष्य में ट्रेनों की प्रतीक्षा सूची को 300 से 400 तक लंबा नहीं रखा जाएगा। इसके बजाय प्रत्येक ट्रेन में उपलब्ध सीटों के आधार पर वेटिंग टिकट जारी किए जाएंगे।

फालतू की भीड़ से मुक्तिImage Credit : Canva03 / 08

फालतू की भीड़ से मुक्ति

इससे अनावश्यक रूप से बड़ी संख्या में यात्रियों के वेटिंग टिकट लेने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी और यात्रियों को टिकट की वास्तविक स्थिति का बेहतर अंदाजा मिल सकेगा।

आरक्षण प्रणाली में किए जा रहे तकनीकी सुधारImage Credit : Canva04 / 08

आरक्षण प्रणाली में किए जा रहे तकनीकी सुधार

रेलवे अपनी आरक्षण प्रणाली को और अधिक आधुनिक बनाने के लिए तकनीकी बदलाव कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नई व्यवस्था के तहत टिकट बुकिंग प्रक्रिया में क्षमता का बेहतर प्रबंधन किया जाएगा। वर्तमान में कई ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची बहुत लंबी हो जाती है, जिससे कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पहले लागू किया गया 25 प्रतिशत वाला नियम वापसImage Credit : Canva05 / 08

पहले लागू किया गया 25 प्रतिशत वाला नियम वापस

रेलवे ने कुछ समय पहले सभी ट्रेनों में केवल 25 प्रतिशत प्रतीक्षा सूची रखने का नियम लागू किया था, हालांकि इस व्यवस्था के कारण कई बार बुकिंग काउंटरों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सीट उपलब्ध न होने की समस्या बढ़ गई थी। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बाद में इस नियम को वापस ले लिया। अब नई तकनीकी व्यवस्था के जरिए संतुलित समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।

इस बार रिकॉर्ड संख्या में चलाई गईं समर स्पेशल ट्रेनेंImage Credit : Canva06 / 08

इस बार रिकॉर्ड संख्या में चलाई गईं समर स्पेशल ट्रेनें

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। 15 अप्रैल से 15 जुलाई के बीच करीब 908 विशेष ट्रेनें चलाई गईं, जिनमें लगभग 18,262 अतिरिक्त फेरे लगाए गए। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में करीब 47 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है।

केवल 20 से 25 प्रतिशत टिकट ही हो रहे थे कंफर्मImage Credit : Canva07 / 08

केवल 20 से 25 प्रतिशत टिकट ही हो रहे थे कंफर्म

कई ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची इतनी लंबी हो जाती थी कि केवल 20 से 25 प्रतिशत यात्रियों के टिकट ही अंततः कन्फर्म हो पाते थे। बाकी यात्रियों को यात्रा से पहले टिकट रद्द कराना पड़ता था, जिससे उन्हें असुविधा और अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ता था। नई व्यवस्था का उद्देश्य इसी समस्या को कम करना है।

यात्रियों को मिलेगा बेहतर यात्रा अनुभवImage Credit : Canva08 / 08

यात्रियों को मिलेगा बेहतर यात्रा अनुभव

रेलवे का मानना है कि वेटिंग लिस्ट को नियंत्रित करने और आरक्षण प्रणाली को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने से आरक्षित कोचों में अनावश्यक भीड़ कम होगी। इससे कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी और वेटिंग टिकट धारकों को भी टिकट की स्थिति को लेकर स्पष्टता रहेगी। रेलवे को उम्मीद है कि यह बदलाव आने वाले समय में यात्रा अनुभव को और बेहतर बनाने में मदद करेगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!