इंडक्शन खरीदने वालों के लिए बड़ा अलर्ट, सरकार ने इस जरूरी मार्क को देखने की दी सलाह

Induction Safety Tips: पिछले एक आध महीने से एलपीजी सिलेंडर को लेकर आ रही खबरों की वजह से मार्केट में अचानक से इंडक्शन कुकर की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। इंडक्शन कुकल को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Apr 10 2026, 20:45 IST
अगर आप भी इंडक्शन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं या फिर घर में पहले से ही इंडक्शन मौजूद है तो आपके लिए बेहद जरूरी जानकारी है। मार्केट में कई तरह के इंडक्शन मौजूद हैं इसलिए सेफ्टी का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।Image Credit : IStock01 / 07

अगर आप भी इंडक्शन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं या फिर घर में पहले से ही इंडक्शन मौजूद है तो आपके लिए बेहद जरूरी जानकारी है। मार्केट में कई तरह के इंडक्शन मौजूद हैं इसलिए सेफ्टी का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

तेजी से इंडक्शन की बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार ने एक बड़ी सलाह ग्राहकों को दी है। भारत सरकार के उपभोक्ता मामले के विभाग ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक बेहद जरूरी जानकारी पोस्ट की है।Image Credit : IStock02 / 07

तेजी से इंडक्शन की बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार ने एक बड़ी सलाह ग्राहकों को दी है। भारत सरकार के उपभोक्ता मामले के विभाग ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक बेहद जरूरी जानकारी पोस्ट की है।

Department of Consumer Affairs ने अपने आधिकारिक पोस्ट में बताया कि इंडक्शन खरीदने से पहले CRS मार्क को जरूर चेक करना चाहिए। सेफ्टी पर्पज से यह CRS मार्क बेहद जरूरी है।Image Credit : IStock03 / 07

Department of Consumer Affairs ने अपने आधिकारिक पोस्ट में बताया कि इंडक्शन खरीदने से पहले CRS मार्क को जरूर चेक करना चाहिए। सेफ्टी पर्पज से यह CRS मार्क बेहद जरूरी है।

अगर आपको CRS मार्क के बारे में जानकारी नहीं है तो बता दें कि यह मार्क बताता है कि इंडक्शन का इस्तेमाल करते समय बिजली का झटका नहीं लगेगा। इसके अलावा इंडक्शन में ओवरहीटिंग की समस्या भी नहीं आएगी। इस तरह के कई सुरक्षा मानकों को CRS सुनिश्चित करता है।Image Credit : IStock04 / 07

अगर आपको CRS मार्क के बारे में जानकारी नहीं है तो बता दें कि यह मार्क बताता है कि इंडक्शन का इस्तेमाल करते समय बिजली का झटका नहीं लगेगा। इसके अलावा इंडक्शन में ओवरहीटिंग की समस्या भी नहीं आएगी। इस तरह के कई सुरक्षा मानकों को CRS सुनिश्चित करता है।

इंडक्शन एक ऐसा उपकरण है जो सीधे बिजली से चलता है। इसलिए इसकी खरीदारी करते समय सुरक्षा मानकों की जांच करना बेहद जरूरी है। आपकी एक छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है। CRS मार्क बताता है कि प्रोडक्ट पूरी तरह से सुरक्षित है।Image Credit : IStock05 / 07

इंडक्शन एक ऐसा उपकरण है जो सीधे बिजली से चलता है। इसलिए इसकी खरीदारी करते समय सुरक्षा मानकों की जांच करना बेहद जरूरी है। आपकी एक छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है। CRS मार्क बताता है कि प्रोडक्ट पूरी तरह से सुरक्षित है।

CRS मार्क यह सुनिश्चित करता है कि इंडक्शन में पूरी तरह से इंसुलेशन किया गया है। मतलब अगर आप गीले हाथों से या फिर गलती से छू लेते हैं तो आपको बिजली का झटका नहीं लगेगा। सर्टिफाइड इंडक्शन में ऑटो कट ऑफ का फीचर भी दिया जाता है।Image Credit : IStock06 / 07

CRS मार्क यह सुनिश्चित करता है कि इंडक्शन में पूरी तरह से इंसुलेशन किया गया है। मतलब अगर आप गीले हाथों से या फिर गलती से छू लेते हैं तो आपको बिजली का झटका नहीं लगेगा। सर्टिफाइड इंडक्शन में ऑटो कट ऑफ का फीचर भी दिया जाता है।

अगर आप नया इंडेक्शन खरीदने जा रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप एक अच्छा ब्रैंडेड इंडक्शन खरीदें ताकि आप पूरी तरह से सेफ रहें। लोकल कंपनी के इंडक्शन तेज तापमान की वजह से पिघल  सकते हैं और आपको भी नुकसान हो सकता है। Image Credit : IStock07 / 07

अगर आप नया इंडेक्शन खरीदने जा रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप एक अच्छा ब्रैंडेड इंडक्शन खरीदें ताकि आप पूरी तरह से सेफ रहें। लोकल कंपनी के इंडक्शन तेज तापमान की वजह से पिघल सकते हैं और आपको भी नुकसान हो सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!