5 ways to protect your mobile from overheating: गर्मी के मौसम में मोबाइल डिवाइस का ज्यादा ख्याल रखना जरूरी है। क्योंकि ज्यादा तापमान की वजह से स्मार्टफोन को काफी नुकसान पहुंच सकता है और आपका मोटा खर्चा हो सकता है।
मोबाइल को कभी भी सीधे सूरज की रोशनी में न रखें, जैसे कार डैशबोर्ड या विंडो के पास। इससे फोन जरूरत से ज्यादा हीट होता है। ऐसे में हादसा होने का भी डर होता है।
फोन के अनावश्यक ऐप्स को बंद रखें। बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स प्रोसेसर पर लोड डालते हैं और गर्मी बढ़ाते हैं। इससे भी फोन को नुकसान हो सकता है।
गर्मियों में खासकर इस बात का बहुत ध्यान रखना चाहिए कि आप चार्जिंग के दौरान फोन को कभी भी इस्तेमाल न करें। क्योंकि चार्जिंग के दौरान मोबाइल गर्म होता है और इस दौरान फोन को इस्तेमाल करने से यह ओवरहीट हो सकता है। इस दौरान कॉलिंग या गेमिंग से भी बचें।
स्मार्टफोन पर गर्मियों में हेवी गेम्स और ऐप्स का इस्तेमाल इसे ओवरहीट कर सकता है। भारी गेम या ऐप ज्यादा प्रोसेसिंग करते हैं, जिससे डिवाइस जल्दी गर्म होता है। इसके अलावा अगर बहुत देर से इस्तेमाल कर रहे हैं और गर्म हो रहा है, तो कुछ देर के लिए फोन को रेस्ट पर रखें।
स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए कभी भी खराब क्वालिटी वाले और सस्ते चार्जर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। लोकल या डुप्लीकेट चार्जर से ओवरहीटिंग का खतरा बढ़ता है।