बैंक के ब्रांच का IFSC कोड कैसे पता करते हैं, ये रहा एकदम आसान तरीका

How to find IFSC code of bank branch: बैंक के साथ वित्तीय लेनदेन में IFSC कोड की अहम भूमिका होती है। इसके बगैर बैंक से वित्तीय लेनदेन होना संभव नहीं है। आप घर बैठे चुटकी में IFSC कोड का पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। यह जानने की कोशिश करते हैं कि IFSC आखिर है क्या है और यह जरुरी क्यों है।

Authored by: संजीव कुमार दुबेUpdated May 16 2025, 13:00 IST
बैंक के ब्रांच की पहचान  Image Credit : Image source- Twitter01 / 06

बैंक के ब्रांच की पहचान

IFSC एक ऐसा कोड है जो बैंक शाखा की विशिष्ट पहचान करता है और वित्तीय लेनदेन करने के लिए महत्वपूर्ण है। यह 11-अक्षरों का कोड NEFT, IMPS और RTGS सिस्टम के जरिए आासनी से और फंड ट्रांसफर करने में सहायता करता है। सही IFSC कोड के बिना, आपका इलेक्ट्रॉनिक भुगतान होना मुश्किल है। इसका इस्तेमाल NEFT, IMPS और RTGS के लिए किया जाता है।

चेकबुक पर भी होता है अंकित Image Credit : Image source- Twitter02 / 06

चेकबुक पर भी होता है अंकित

जिस बैंक में आपका एकाउंट होता है उसके चेक बुक पर भी यह नंबर यानी कोड अंकित होता है। अकाउंट होल्डर के पासबुक के पहले पेज पर भी यह कोड होता है। इलेक्ट्रिक पेमेंट के लिए यह कोड बेहद जरुरी होता है जिसका इसके बगैर होना नामुमकिन है। इसमें बैंक कोड होता है, जो पहले चार अक्षर होते हैं, उसके बाद एक '0' होता है, और अंतिम छह अक्षर उस अमुक ब्रांच को दर्शाते हैं।

चेकबुक पर भी होता है अंकितImage Credit : Image source- Twitter03 / 06

चेकबुक पर भी होता है अंकित

जिस बैंक में आपका एकाउंट होता है उसके चेक बुक पर भी यह नंबर यानी कोड अंकित होता है। अकाउंट होल्डर के पासबुक के पहले पेज पर भी यह कोड होता है। इलेक्ट्रिक पेमेंट के लिए यह कोड बेहद जरुरी होता है जिसका इसके बगैर होना नामुमकिन है। इसमें बैंक कोड होता है, जो पहले चार अक्षर होते हैं, उसके बाद एक '0' होता है, और अंतिम छह अक्षर उस अमुक ब्रांच को दर्शाते हैं।

गूगल के जरिए कोड की जानकारी Image Credit : Image source- Twitter04 / 06

गूगल के जरिए कोड की जानकारी

गूगल में How to Check Bank IFSC Code लिखने पर कई विंडो खुलते हैं। आपका एकाउंट जिस बैंक में हो वहां क्लिक कर आप IFSC Code का आसानी से पता लगा सकते है।

कई साइट पर उपल्बध होता है कोड Image Credit : Image source- Twitter05 / 06

कई साइट पर उपल्बध होता है कोड

गूगल पर कई साइट ये जानकारी मुफ्त में मुहैया कराती है । बस आपको उनके विंडो पर जाकर बैंक का नाम और ब्रांच डालना होता है जिससे आसानी से आपको ये जानकारी मिल जाती है।

बैंक के आप से भी कोड की जानकारी Image Credit : Image source- Twitter06 / 06

बैंक के आप से भी कोड की जानकारी

आपका एकाउंट जिस बैंक में है आप उसके एप्प को डाउनलोड कर भी IFSC Code का पता लगा सकते हैं। वहां आपको इसका एक ऑप्शन दिखता है और आप वहां क्लिक कर आसानी से बैंक एकाउंट का IFSC Code की जानकारी हासिल कर सकते हैं। बैंक की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी आप यह जानकारी आसानी से हासिल कर सकते है। आपको बस इस वेबसाइट पर जाना है, बैंक चुनना है और शाखा का नाम दर्ज करना है। ऐसा करने के बाद, शाखा का IFSC कोड आपको दिख जाएगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!