मटके में कौन सा कपड़ा लपेटना चाहिए? जान लें पानी ठंडा करने का तगड़ा जुगाड़

मटके के पानी का इस्तेमाल आज भी गांवों और शहरों में खूब होता है। कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि पानी को ठंडा करने के लिए मटके में किस तरह का कपड़ा लपेटना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे मटके के पानी की कूलिंग को बढ़ा सकते हैं?

Authored by: गौरव तिवारीUpdated May 30 2026, 17:42 IST
गर्मी का मौसम इस समय चरम सीमा पर है। भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है ऐसे में लोग तरह-तरह के तरीके अपना कर राहत पानी के कोशिश कर रहे हैं। इस भीषण गर्मी ठंडा पानी हर किसी की एक बेसिक जरूरत बन गया है।Image Credit : IStock01 / 07

गर्मी का मौसम इस समय चरम सीमा पर है। भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है ऐसे में लोग तरह-तरह के तरीके अपना कर राहत पानी के कोशिश कर रहे हैं। इस भीषण गर्मी ठंडा पानी हर किसी की एक बेसिक जरूरत बन गया है।

वैसे तो पानी को ठंडा करने के लिए अधिकांश लोग फ्रिज का ही इस्तेमाल करते हैं लेकिन गांवों में आज भी मटके का खूब इस्तेमाल होता है। शहरों में भी कई लोग फ्रिज की जगह मटके का ही ठंडा पानी इस्तेमाल करते हैं।Image Credit : IStock02 / 07

वैसे तो पानी को ठंडा करने के लिए अधिकांश लोग फ्रिज का ही इस्तेमाल करते हैं लेकिन गांवों में आज भी मटके का खूब इस्तेमाल होता है। शहरों में भी कई लोग फ्रिज की जगह मटके का ही ठंडा पानी इस्तेमाल करते हैं।

मिट्टी के मटके के पानी का स्वाद भी काफी अच्छा होता है और साथ ही यह शरीर को भी किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप मटेक के पानी को फ्रिज की तरह ठंडा कर पाएंगे।Image Credit : IStock03 / 07

मिट्टी के मटके के पानी का स्वाद भी काफी अच्छा होता है और साथ ही यह शरीर को भी किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप मटेक के पानी को फ्रिज की तरह ठंडा कर पाएंगे।

दरअसल मटके के पानी को ठंडा करने के लिए कई तरह के तरीके अपनाए जाते हैं। इसमें सबसे कॉमन तरीका है मटके के चारो तरफ कपड़े को लपेटना। हालांकि कई लोगों से यहीं गलती होती है कि उन्हें यही नहीं मालूम होता कि मटके में कौन सा कपड़ा लपेटा जाता है?Image Credit : IStock04 / 07

दरअसल मटके के पानी को ठंडा करने के लिए कई तरह के तरीके अपनाए जाते हैं। इसमें सबसे कॉमन तरीका है मटके के चारो तरफ कपड़े को लपेटना। हालांकि कई लोगों से यहीं गलती होती है कि उन्हें यही नहीं मालूम होता कि मटके में कौन सा कपड़ा लपेटा जाता है?

अगर आप मटके के पानी की कूलिंग को बढ़ाना चाहते हैं तो बता दें कि मटके में हमेशा सूती यानी कॉटन का कपड़ा ही लपेटना चाहिए। अगर आपके पास सूती का कपड़ा नहीं है तो आप मलमल या फिर जूट का कपड़ा भी इस्तेमला कर सकते हैं।Image Credit : IStock05 / 07

अगर आप मटके के पानी की कूलिंग को बढ़ाना चाहते हैं तो बता दें कि मटके में हमेशा सूती यानी कॉटन का कपड़ा ही लपेटना चाहिए। अगर आपके पास सूती का कपड़ा नहीं है तो आप मलमल या फिर जूट का कपड़ा भी इस्तेमला कर सकते हैं।

जूट या फिर कॉटन के कपड़े में पानी कापी देर तक ठहरता है। आपको बता दें कि गीला कपड़ा हवा के संपर्क में आने से वाष्पीकृत होता है और इससे मटके और उसके अंदर मौजूद पानी की गर्मी बाहर निकलती है जिसकी वजह से पानी अधिक ठंडा हो जाता है।Image Credit : IStock06 / 07

जूट या फिर कॉटन के कपड़े में पानी कापी देर तक ठहरता है। आपको बता दें कि गीला कपड़ा हवा के संपर्क में आने से वाष्पीकृत होता है और इससे मटके और उसके अंदर मौजूद पानी की गर्मी बाहर निकलती है जिसकी वजह से पानी अधिक ठंडा हो जाता है।

गीला कॉटन का कपड़ा या फिर कॉटन का कपड़ा मटके को बाहरी वातावरण के बढ़े हुए तापमान से भी बचाता है जिसकी वजह से पानी का तापमान नहीं बढ़ पाता है। पानी ठंडा बना रहे इसके लिए जरूरी है कि जब मटके मे लपेटा हुआ कपड़ा सूखने लगे तो उसमें थोड़ी-थोड़ी देर में पानी डाल दें।Image Credit : IStock07 / 07

गीला कॉटन का कपड़ा या फिर कॉटन का कपड़ा मटके को बाहरी वातावरण के बढ़े हुए तापमान से भी बचाता है जिसकी वजह से पानी का तापमान नहीं बढ़ पाता है। पानी ठंडा बना रहे इसके लिए जरूरी है कि जब मटके मे लपेटा हुआ कपड़ा सूखने लगे तो उसमें थोड़ी-थोड़ी देर में पानी डाल दें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!