ट्रेन से कैसे दूसरे शहर भेज सकते हैं अपनी बाइक, जान लीजिए नियम

यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ-साथ पार्सल की भी सुविधा प्रदान करता है। आप अपने सामान को ट्रेन से किसी और शहर आसानी भेज सकते हैं। आप अपनी बाइक को भी असानी से दूसरे शहर भेज सकते हैं।

Edited by: Rohit OjhaUpdated Sep 22 2024, 11:52 IST
ट्रेन से बाइक पार्सलImage Credit : IStock01 / 05

ट्रेन से बाइक पार्सल

भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क में से एक है। रेलवे की ट्रेनों से लाखों यात्री रोजाना सफर करते हैं। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ-साथ पार्सल की भी सुविधा प्रदान करता है। आप अपने सामान को ट्रेन से किसी और शहर आसानी भेज सकते हैं। आप अपनी बाइक को भी असानी से दूसरे शहर भेज सकते हैं।

​पार्सल बुकिंगImage Credit : IStock02 / 05

​पार्सल बुकिंग

अगर आप पार्सल से बाइक भेजना चाह रहे हैं, तो इसके लिए आपको पहले से बुकिंग करनी होगी। पार्सल बुकिंग करने के लिए रेलवे के पार्सल ऑफिस जाना होगा और डॉक्यूमेंट्स जमा करना होगा।

डॉक्यूमेंट जमा करेंImage Credit : IStock03 / 05

डॉक्यूमेंट जमा करें

पार्सल ऑफिस में आपको अपनी बाइक के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की दो फोटोकॉपी जमा करनी होगी। पार्सल से बाइक बुक करने से पहले उसके पेट्रोल टैंक को पूरी तरह खाली कर लें। इस कार्डबोर्ड को बाइक पैक करने के बाद उससे अच्छी तरह बांध दें।

​बोर्डिंग स्टेशन और डेस्टिनेशन स्टेशनImage Credit : IStock04 / 05

​बोर्डिंग स्टेशन और डेस्टिनेशन स्टेशन

फॉर्म पर बाइक की पूरी डिटेल्स जैसे कंपनी, रजिस्ट्रेशन नंबर, वजन और कीमत लिखनी होगी। साथ ही इस फॉर्म पर बोर्डिंग स्टेशन और डेस्टिनेशन स्टेशन की डिटेल्स भरनी होगी।

दूरी के हिसाब से चार्जImage Credit : IStock05 / 05

दूरी के हिसाब से चार्ज

ट्रेन और दूरी के हिसाब से ये चार्ज वसूला जाता है। इसके अलावा बाइक के वजन के हिसाब से भी चार्ज बदल सकता है। बुकिंग के बाद आपको एक पर्ची मिल जाएगी, इसे दिखाकर आप अपनी बाइक अपने भेजे गए स्टेशन से ले सकेंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!