सिर्फ 1 रुपये में मिल रहा फ्लाइट का टिकट, 16 जनवरी को खत्म हो जाएगा ऑफर

Cheapest Flight Ticket Booking: साल की शुरुआत होते ही लोग घूमने-फिरने या परिवार से मिलने की योजना बनाते हैं, लेकिन बढ़ा हुआ फ्लाइट किराया अक्सर बजट बिगाड़ देता है। इसी को ध्यान में रखते हुए इंडिगो (IndiGo) ने यात्रियों के लिए खास न्यू ईयर सेल पेश की है, जिसमें हवाई सफर को पहले से कहीं ज्यादा किफायती बनाया गया है। खास बात यह है कि इस ऑफर में बच्चों के लिए लगभग मुफ्त हवाई यात्रा का मौका भी शामिल है। आइए जानते हैं IndiGo के इस नए ईयर ऑफर के बारे में...

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Jan 15 2026, 08:50 IST
IndiGo Sail Into 2026 Sale की खासियतImage Credit : CANVA/INDIGO01 / 08

IndiGo Sail Into 2026 Sale की खासियत

इंडिगो ने अपनी नई ‘Sail Into 2026’ सेल लॉन्च की है, जिसके तहत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट्स पर सस्ती टिकट उपलब्ध कराई जा रही हैं। एयरलाइन के अनुसार, घरेलू उड़ानों का वन-वे किराया 1,499 रुपये से शुरू हो रहा है, जबकि इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट 4,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रही हैं।

बुकिंग और यात्रा की समय-सीमाImage Credit : CANVA/INDIGO02 / 08

बुकिंग और यात्रा की समय-सीमा

यह न्यू ईयर सेल 13 जनवरी 2026 से शुरू होकर 16 जनवरी 2026 तक बुकिंग के लिए उपलब्ध रहेगी। इस ऑफर के तहत बुक की गई टिकट पर 20 जनवरी 2026 से 30 अप्रैल 2026 के बीच यात्रा की जा सकती है। हालांकि, यात्रियों को कम से कम 7 दिन पहले टिकट बुक करना अनिवार्य होगा।

1,499 रुपये में घरेलू उड़ान का मौकाImage Credit : CANVA/INDIGO03 / 08

1,499 रुपये में घरेलू उड़ान का मौका

इस सेल के अंतर्गत कई लोकप्रिय घरेलू रूट्स पर 1,499 रुपये में वन-वे टिकट मिल रही है। इसमें पुणे-वडोदरा, मुंबई-छत्रपति संभाजी महाराज, कालीकट-चेन्नई, कोचीन-चेन्नई, दिल्ली-ग्वालियर, वाराणसी-खजुराहो, चेन्नई-विशाखापत्तनम और पुणे-सूरत जैसे रूट शामिल हैं। यह किराया टैक्स समेत ऑल-इनक्लूसिव है और वेबसाइट व मोबाइल एप सहित सभी बुकिंग चैनलों पर लागू होगा।

इंटरनेशनल ट्रैवल भी हुआ सस्ताImage Credit : CANVA/INDIGO04 / 08

इंटरनेशनल ट्रैवल भी हुआ सस्ता

विदेश यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए भी यह सेल फायदेमंद है। दिल्ली-ढाका और दिल्ली-काठमांडू जैसे रूट्स पर 4,499 रुपये से टिकट मिल रही है। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई से ढाका के लिए भी कम किराया तय किया गया है। यूएई और ओमान से जुड़े शॉर्ट इंटरनेशनल रूट्स पर भी कीमतों में कटौती की गई है, वहीं कोचीन से मालदीव का टिकट 7,999 रुपये से शुरू हो रहा है।

बच्चों के लिए 1 रुपये में हवाई सफरImage Credit : CANVA/INDIGO05 / 08

बच्चों के लिए 1 रुपये में हवाई सफर

इस सेल का सबसे आकर्षक ऑफर छोटे बच्चों के लिए है। इंडिगो के अनुसार, 2 साल या उससे कम उम्र के बच्चे घरेलू उड़ानों में केवल 1 रुपये में सफर कर सकते हैं। यह सुविधा इंडिगो की वेबसाइट या मोबाइल ऐप जैसे डायरेक्ट चैनल से टिकट बुक करने पर ही मिलेगी, जिससे फैमिली ट्रैवल का खर्च काफी कम हो सकता है।

प्रीमियम सीट चाहने वालों के लिए विकल्पImage Credit : CANVA/INDIGO06 / 08

प्रीमियम सीट चाहने वालों के लिए विकल्प

जो यात्री अतिरिक्त आराम चाहते हैं, उनके लिए IndiGoStretch किराया भी इस सेल में शामिल किया गया है। चुनिंदा घरेलू रूट्स पर इसका शुरुआती किराया 9,999 रुपये है, जिसमें ज्यादा लेगरूम और बेहतर सीटिंग का अनुभव मिलता है।

ऑफर की शर्तें और सीमाएंImage Credit : CANVA/INDIGO07 / 08

ऑफर की शर्तें और सीमाएं

यह ऑफर सीमित सीटों पर लागू है और सभी रूट्स पर उपलब्ध नहीं होगा। नॉन-स्टॉप, कनेक्टिंग और मल्टी-सिटी फ्लाइट पर यह सुविधा मिलेगी, लेकिन कोड-शेयर फ्लाइट और ग्रुप बुकिंग इसमें शामिल नहीं हैं। टिकट नॉन-रिफंडेबल, नॉन-ट्रांसफरेबल और नॉन-एक्सचेंजेबल होंगे।

कहां से कर सकते हैं बुकिंगImage Credit : CANVA/INDIGO08 / 08

कहां से कर सकते हैं बुकिंग

यात्री इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल एप, 6ESkai AI असिस्टेंट, WhatsApp और चुनिंदा ट्रैवल पार्टनर प्लेटफॉर्म के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। बच्चों के 1 रुपये वाले टिकट के लिए डायरेक्ट चैनल से बुकिंग जरूरी होगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!