BLDC फैन का मतलब ब्रशलेस DC मोटर है और आम पंखे के मुकाबले यह काफी फायदेमंद होता है।
आम पंखे में कोएल की मदद से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड बनाकर इसे चलाया जाता है जबकि BLDC में स्टेशनरी मैगनेट होते हैं।
इस वजह से यह पंखा कितना भी चले ओवरहीट नहीं होता जिससे आग लगने का खतरा कम हो जाता है।
BLDC फैन आम पंखे के मुकाबले 65% तक बिजली की कम खपत करते हैं और सालाना बिजली बिल पर हजारों रुपये बचाते हैं।
इतना ही नहीं, BLDC फैन रिमोट से चलते हैं जिस वजह से यह काफी सुविधाजनक भी होते हैं।