सात अजूबे या Seven Wonders देखना भला कौन नहीं चाहता है। लेकिन इन्हें देखे के लिए आपको अलग-अलग देशों की यात्रा करनी पड़ती है। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप एक साथ सात अजूबों को एक साथ देख सकते हैं।
दुनिया के साथ अजूबों के नाम ताजमहल, चीन की दीवार, क्राइस्ट द रिडीमर, मिस्र का पिरामिड, रोम का कोलोसियम, पीसा की झुकी हुई मीनार और एफिल टावर हैं।
दुनिया के 7 अजूबे राजस्थान के कोटा शहर में हैं। जिसे देश की शिक्षा नगरी के नाम से भी जाना जाता है। कोटा आने वाले स्टूडेंट के पेरेंट्स के साथ टूरिस्ट भी इन अजूबों को देखने आते हैं।
दुनिया के सात अजूबों के इन नमूनों को एक साथ देखने के लिए आपको केवल 20 रुपए का खर्च करना होगा। इसके साथ ही बच्चों की टिकट महज 10 रुपए रखी गई है।
सेवन वंडर पार्क देखने के लिए आप कोटा देश के किसी भी कोने से पहुंच सकते हैं। कोटा रेलमार्ग द्वारा दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों से जुड़ा है। इसके आसपास सबसे बड़ा हवाई अड्डा सांगानेर है।
सेवन वंडर पार्क का निर्माण साल 2013 में शहरी विकास मंत्रालय की देखरेख में कराया गया था। जिसके निर्माण में अनुमानित लागत लगभग 10 करोड़ रुपए के आसपास थी।