यात्रा के दौरान खो जाए पासपोर्ट तो करें ये 5 काम, तुरंत होगा समाधान

Lost Passport Procedure: अगर यात्रा के दौरान आपका पासपोर्ट विदेश में खो जाए तो आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आपको कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे जिसके बाद आपकी चिंता दूर हो जाएगी।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Mar 13 2025, 11:51 IST
पासपोर्ट खोने की रिपोर्ट करेंImage Credit : Istock01 / 06

पासपोर्ट खोने की रिपोर्ट करें

सबसे पहला काम आपको स्थानीय पुलिस स्टेशन में जाना है और वहां जाकर पासपोर्ट खोने की रिपोर्ट दर्ज करवानी है। पुलिस रिपोर्ट की एक कॉपी नए पासपोर्ट के लिए आवश्यक हो सकती है।

दूतावास से संपर्क करेंImage Credit : Istock02 / 06

दूतावास से संपर्क करें

आपको जल्द से जल्द भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क करना चाहिए। आपकी स्थिति को जानने के बाद इमरजेंसी यात्रा प्रमाणपत्र दूतावास आपको जारी कर सकता है।

नई पहचान और दस्तावेज करें तैयारImage Credit : Istock03 / 06

नई पहचान और दस्तावेज करें तैयार

अपनी पहचान साबित करने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट की एक फोटो कॉपी या यात्रा टिकट जैसे कुछ दस्तावेजों को आपको तैयार करना होगा जो आपके नया पासपोर्ट मिलने के प्रोसेस को तेज कर सकता है।

आपातकालीन पासपोर्ट के लिए करें आवेदनImage Credit : Istock04 / 06

आपातकालीन पासपोर्ट के लिए करें आवेदन

दूतावास ही आपातकालीन यात्रा दस्तावेज या फिर आपातकालीन पासपोर्ट जारी करते हैं, जो आपको घर लौटने या सीमित यात्रा जारी रखने की अनुमति देते हैं।

इमिग्रेशन को करें सूचितImage Credit : Istock05 / 06

इमिग्रेशन को करें सूचित

अगर आपकी कोई फ्लाइट हो तो फिर अपनी एयरलाइन को खोए हुए पासपोर्ट के बारे में सूचित करें क्योंकि कुछ एयरलाइनों को अतिरिक्त पहचान सत्यापन की आवश्यकता हो सकती है। इसके अलावा, इमिग्रेशन अधिकारियों से भी संपर्क करें।

सावधानी बरतना जरूरीImage Credit : Istock06 / 06

सावधानी बरतना जरूरी

यात्रा के दौरान आपको सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। पासपोर्ट की फोटो कॉपी या फिर स्मार्टफोन में स्कैन रखना अच्छा विचार हो सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!