नैनीताल की सच्चाई, छुट्टी के दिन भूलकर भी जाना मत, हो जाएगा बुरा हाल

Weekend Crowd In Nainital: अप्रैल-मई-जून के महीने में नैनीताल में काफी भीड़ देखने को मिलती है। जैसे ही 2 या 3 दिन की लगातार छुट्टियां पड़ती हैं, पर्यटक गर्मी से बचने के लिए नैनीताल निकल पड़ते हैं।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Apr 16 2025, 17:17 IST
​ठंडी जगह की तलाश​Image Credit : Instagram01 / 06

​ठंडी जगह की तलाश​

गर्मियों का मतलब ठंडी जगह की तलाश ऐसे में पर्यटक हिल स्टेशन का रुख करते हैं। दिल्ली के आसपास वाले हिल स्टेशनों की लिस्ट में नैनीताल का नाम सबसे पहले आता है।

​टूरिस्ट की बाढ़ जैसी स्थिति​Image Credit : Instagram02 / 06

​टूरिस्ट की बाढ़ जैसी स्थिति​

नैनीताल पर्यटकों की पहली पसंद है ऐसे में वीकेंड आते ही यहां टूरिस्ट की बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है। सोशल मीडिया पर नैनीताल से जुड़े कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें आप जहां तक नजर दौड़ाएंगे वहां तक आपको गाड़ियों की लंबी लाइन देखने को मिलेगी।

​होटल और पार्किंग का बुरा हाल​Image Credit : Instagram03 / 06

​होटल और पार्किंग का बुरा हाल​

वीकेंड के समय नैनीताल का रुख करना आपको परेशानी में डाल सकता है। वीकेंड के टाइम यहां पार्किंग तो काफी ज्यादा भरी हुई होती है इसके अलावा होटल में स्टे के लिए रूम मिलने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

​भीड़ से कैसे बचें​Image Credit : Instagram04 / 06

​भीड़ से कैसे बचें​

शुक्रवार से रविवार के बीच नैनीताल में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है ऐसे में सोमवार से गुरुवार के बीच यहां ट्रिप प्लान आप कर सकते हैं। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सुबह 6-8 बजे के बीच नैनाताल में एंट्री कर लें।

​कम भीड़ वाली जगह करें एक्सप्लोर​Image Credit : Instagram05 / 06

​कम भीड़ वाली जगह करें एक्सप्लोर​

नैनी झील और मॉल रोड में आपको पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलेगी। ऐसे में कोशिश करें कि कम भीड़ वाली जगह जैसे भवालगांव, सत्ताल या नौकुचियाताल को अपनी बकेटलिस्ट में शामिल करें।

​नैनीताल कैसे पहुंचे​Image Credit : Instagram06 / 06

​नैनीताल कैसे पहुंचे​

काठगोदाम नैनीताल के नजदीकी रेलवे स्टेशन है। दिल्ली, लखनऊ से आपको काठगोदाम के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी। काठगोदाम से नैनीतील लगभग 35 किलोमीटर दूर है। सड़क मार्ग से अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो दिल्ली से यहां पहुंचने में 6 से 7 घंटे का समय लगता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!