लेक सिटी के नाम से फेमस उदयपुर शहर में अगर आप छुट्टियां बिताने के इच्छुक हैं तो इसके लिए आपको अच्छा खासा खर्चा करना पड़ सकता है। उदयपुर बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार और मंत्री लोगों के लिए वेडिंग का पसंदीदा ठिकाना बनकर उभरा है। रवीना टंडन से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा तक सबने शादी रचाने के लिए राजस्थान को ही चुना।
रवीना टंडन ने अनिल थडानी के साथ साल 2004 में उदयपुर के शिव निवास पैलेस में शादी रचाई थी। खबरों की मानें तो उस वक्त रवीना टंडन की शादी में लाखों रुपए खर्च हो गए थे।
झीलों के शहर उदयपुर में ही बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने शादी रचाई थी। रैडिसन ब्लू पैलेस रिजॉर्ट में साल 2017 में हुई इस शादी के लिए नील नितिन मुकेश को लाखों रुपए खर्च करने पड़े थे।
साल 2023 में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने उदयपुर के सूर्यगढ़ होटल में शादी रचाई थी। सिड-कियारा की शादी में काफी पैसे खर्च हुए थे। सूर्यगढ़ होटल उदयपुर के फेमस होटल में से एक है।
आम आदमी पार्टी के पॉपुलर नेता राघव चड्ढा ने परिणीति चोपड़ा के साथ उदयपुर में स्थित द लीला पैलेस में शादी रचाई थी। द लीला पैलेस उदयपुर के सबसे मंहगे और आलीशन जगहों में से एक है।
इन लग्जरी होटल में एक दिन ठहरने का किराया ही 25 हजार रुपए से शुरू होता है। 25 हजार से लेकर 3 लाख रुपए तक के रूम आपको यहां पर मिलेंगे। ऐसे में मिडिल क्लास के लोग यहां पर शादी रचाएं इस बात की संभावना काफी कम है।