भारत प्राकृतिक खूबसूरती से भरा हुआ देश है, जिसे देखने लोग विदेशों से भी यहां पहुंचते हैं। यदि आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं और विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको देश में ही हमारी बताई ये जगहें विजिट करनी चाहिए। जहां आपको एकदम विदेश वाली फील आएगी। आइए देखते हैं देश के 4 शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन...
भारत के कर्नाटक राज्य में मौजूद कुर्ग को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। यहां के हरे भरे चाय के बागान अपने मनमोहक दृश्य के लिए जाने जाते हैं। कुर्ग समुद्र तल से 1525 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है।
केरल का आलाप्पुड़ा या आलेप्पी एक शानदर डेस्टिनेशन है। जिसे भारत का वेनिस भी कहा जाता है। नहरों और बैकवाटर के बीच शानदार नजारे आपको इटली के वेनिस की याद दिलाते हैं।
लाहौल घाटी समुद्र तल से लगभग 4,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जहां आप प्राकृतिक सुंदरता, बौद्ध संस्कृति और खूबसूरत नजारे एक साथ देख पाएंगे। यहां गर्मियों में आना आपको काफी पसंद आएगा।
30 से भी ज्यादा द्वीपों से मिलकर बना मालदीव एक खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां आकर आपको मालदीव वाली फील आती है। ये अपने क्रिस्टल क्लियर पानी, वाटर होटल और पहाड़ों के लिए जाना है।