लोगों को अक्सर घूमने-फिरने का काफी शौक होता है। लेकिन कई बार पैसों की कमी की वजह से वो घूम नहीं पाते। हालांकि, अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आपको ऐसी जगहों के बारे में पता होना चाहिए जो बिल्कुल फ्री हैं। जी हां, दिल्ली में कई सारी ऐसी जगह हैं जहां आप पूरे परिवार के साथ फ्री में घूम सकते हैं। यहां टिकट के एक पैसे भी नहीं लगते हैं।
कमल के आकार में बना लोटस टेम्पल बहाई उपासना मंदिर शांति और ध्यान के लिए जाना जाता है। यहां का शांत वातावरण मन को सुकून देता है। परिवार के साथ यहां आकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया जा सकता है। ये जगह बच्चों को तो खूब पसंद आती है।
मयुर विहाक से थोड़ी ही दूर अक्षरधाम मंदिर है। यह भव्य हिंदू मंदिर अपनी उत्कृष्ट वास्तुकला, भजन-कीर्तन, और सुंदर उद्यानों के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर में वॉटर शो का आयोजन भी होता है, हालांकि वॉटर शो देखने के लिए पैसे देने होते हैं, लेकिन मंदिर में घूमना पूरी तरह मुफ्त है। यहां आपको खाने-पीने की भी व्यवसथा मिलती है, जहां से आप कुछ भी खरीदकर खा सकते हैं।
दिल्ली का यह ऐतिहासिक गार्डन परिवार के साथ टहलने और पिकनिक के लिए बेहतरीन है। यहाँ हरियाली के बीच पुरानी ऐतिहासिक इमारतें भी देखने को मिलती हैं। मॉर्निंग वॉक और फोटोग्राफी के लिए यह शानदार जगह है।
यह दिल्ली का एक प्रसिद्ध गुरुद्वारा है, जहां शांतिपूर्ण माहौल और ऐतिहासिक महत्व है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को लंगर भी दिया जाता है। तो यहां आकर आप घूम भी सकते हैं और खाना भी खा सकते हैं।
हौज खास का किला, झील और हरे-भरे पार्क इसे एक शानदार पिकनिक स्पॉट बनाते हैं। परिवार के साथ आप यहाँ झील के किनारे समय बिता सकते हैं और पुरानी इमारतों के बीच घूम सकते हैं। ये जगह कपल्स के बीच भी काफी फेमस है।
इंडिया गेट दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध स्मारक है, जो पहले विश्व युद्ध और अफगान युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद में बना है। शाम के समय यहां का वातावरण बेहद सुंदर होता है। परिवार के साथ घूमने, फोटोग्राफी करने और पिकनिक मनाने के लिए यह एक शानदार जगह है। यहां आपको खूब भीड़ देखने को मिलेगी।