इस बार जाएं साउथ कोरिया घूमने, 7 दिन की होगी ट्रिप, रहने-खाने की नो टेंशन

South Korea Tour Package: साउथ कोरिया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी ने शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाएं बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में डिटेल में यहां बताया गया है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Jun 4 2025, 21:10 IST
​साउथ कोरिया टूरिज्म​Image Credit : Canva01 / 06

​साउथ कोरिया टूरिज्म​

रोमांचक और कुछ अलग हटकर करने के इच्छुक पर्यटक साउथ कोरिया को अपनी बकेट लिस्ट में शामिल कर रहे हैं। घूमने-फिरने वालों के लिए साउथ कोरिया जन्नत से कम नहीं है। अगर आप भी किफायती इंटरनेशनल ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो आपको लिए खुशखबरी है।

​आईआरसीटीसी टूर पैकेज​Image Credit : Canva02 / 06

​आईआरसीटीसी टूर पैकेज​

KOREAN VIBES SEOUL, BUSAN & NAMI ISLAND नाम से आईआरसीटीसी ने शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। सियोल, बुसान और नामी द्वीप की यात्रा आपको करवाई जाएगी।

​नोट कर लें डेट​Image Credit : Canva03 / 06

​नोट कर लें डेट​

2 जुलाई 2025 को चैन्नई से इस यात्रा की शुरुआत होगी। इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर, आईआरसीटीसी का प्रतिनिधि आपका स्वागत करेगा और आपको सियोल में आपके होटल में ले जाएगा। 7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है।

​रहने-खाने की नो टेंशन​Image Credit : Canva04 / 06

​रहने-खाने की नो टेंशन​

सियोल में 4 रात क लिए शानदार होटल में रहने की व्यवस्था और बुसान में 2 रातों के होटल की व्यवस्था आपको लिए कर दी गई है। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार भोजन का खर्चा भी इसी पैकेज में ही शामिल है।

​इतना होगा खर्चा​Image Credit : Canva05 / 06

​इतना होगा खर्चा​

अगर आप सिंगल शेयरिंग यानि सोलो ट्रिप करने के इच्छुक हैं तो ये पैकेज आपको ₹155000 में पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹148500, ₹145000 पडे़गा। अगर आपके साथ बच्चा ट्रैवल कर रहा है और उसे बेड की जरूरत है तो इसके लिए भी आपको पैकेज लेना होगा।

​कैसे करें बुकिंग​Image Credit : Canva06 / 06

​कैसे करें बुकिंग​

इस इंटरनेशनल पैकेज का कोड SMOH4 है। आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!