Top 7 Tv News: टीवी इंडस्ट्री में रोजाना ढेर सारी खबरें आती हैं, जिस पर फैंस की निगाहें बनी रहती हैं। फैंस टीवी जगत की बड़ी बड़ी खबरें जानना चाहते हैं और टॉप 7 में इंडस्ट्री की हर एक बड़ी खबर बताई जाती है। सीजेपी का प्रोजेस्ट चल रहा है और छात्रों पर लाठीचार्ज भी हुई। अब इस घटना पर टीवी स्टार्स की प्रतिक्रिया खूब आ रही है। दूसरी तरफ अनुपमा के सेट के माहौल पर कई सारी अफवाह है। इन अफवाहों पर निधी शाह ने बात की है। इनके अलावा, टीवी जगत में क्या क्या हुआ है? आइए आपको एक साथ बताते हैं।
अशनूर कौर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी फिटनेस और मूव दिखा रही हैं। वीडियो में अशनूर बॉक्सिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस का हर पंच कमाल का है। वीडियो में अशनूर की फैंस तारीफ कर रहे हैं।
गौरव खन्ना ने अपनी मां के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें एक्टर ने अपनी मां को जन्मदिन पर बधाई दी है। इस मौके पर गौरव ने अपनी मां के लिए ढेर सारा प्यार लुटाया है।
निधि शाह सीरियल अनुपमा में किंजल का रोल निभाती थीं। एक्ट्रेस ने शो के बारे में बात करते हुए कहा है कि उस शो में औरते के हर मुद्दे को उठाया जाता है। निधि शाह का मानना है कि बड़ी संख्या में औरतें इस शो से खुद को कनेक्ट करती हैं।
रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 का नया प्रोमो सामने आया है। इस वीडियो में कंटेस्टेंट्स खतरनाक स्टंट कर रहे हैं, जिसमें रुबीना दिलैक की हालत तक बिगड़ गईं। रुबीना टास्क के दौरान बेहोश हो जाती हैं।
गौरव खन्ना लाफ्टर शेफ्स 3 में दिखाई देने वाले हैं। वह यहां पर अपने शो खतरों के खिलाड़ी 15 का प्रमोशन करने पहुंचेंगे। इस मौके पर गौरव अपनी कुकिंग का हुनर भी दिखाएंगे।
पलक पुरसवानी ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पलक ने अपना शादी के बाद रिएक्शन दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पलक फोन के कैमरे में अपनी मांग में भरा हुआ सिंदूर देखती हैं और खुश हो जाती हैं।
रजत दलाल ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सीजेपी प्रोजेस्ट पर अपनी राय रखी है। रजत ने स्टूडेंट्स का सपोर्ट किया और इस प्रोटेस्ट को राजनीति का रूप देने वालों को खरी खोटी सुनाई।