साउथ कोरिया घूमने का बना लें प्लान, 7 दिन का है टूर पैकेज, जानें कितना होगा खर्चा

South Korea Tour package: आईआरसीटीसी द्वारा लॉन्च किए गए नए पैकेज के तहत आपको साउथ कोरिया घूमने का मौका मिल रहा है। बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में यहां डिटेल में जानकरी दी गई है। 7 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Jul 17 2025, 13:09 IST
​घूम आएं कोरिया​Image Credit : Canva01 / 06

​घूम आएं कोरिया​

आईआरसीटीसी ने KOREAN VIBES SEOUL, BUSAN & NAMI ISLAND नाम से बेहद ही किफायती और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। (फोटो- canva)

​प्रमुख आकर्षणों के करें दीदार​Image Credit : Canva02 / 06

​प्रमुख आकर्षणों के करें दीदार​

इस पैकेज के तहत आपको साउथ कोरिया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। सियोल, बुसान और नामी द्वीप की आकर्षकर यात्रा इस पैकेज में शामिल है। (फोटो- canva)

​नोट कर लें डेट​Image Credit : Canva03 / 06

​नोट कर लें डेट​

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 15-08-2025 को चैन्नई से इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए आपको फ्लाइट लेनी होगी। एयरपोर्ट पर पहुंचने पर आईआरसीटीसी प्रतिनिधि आपका स्वागत करेगा और आपको सियोल स्थित आपके होटल तक पहुंचाएगा। (फोटो- canva)

​पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं​Image Credit : Canva04 / 06

​पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं​

शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। यात्रा के दौरान टूर गाइड की सेवा भी आपको मिलेगी। (फोटो- canva)

​इतना होगा खर्चा​Image Credit : Canva05 / 06

​इतना होगा खर्चा​

सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹155000 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹148500 और ₹145000 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹78000 है। (फोटो- canva)

​बुकिंग से रिलेटेड जानकारी​Image Credit : Canva06 / 06

​बुकिंग से रिलेटेड जानकारी​

आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SMOH4 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। (फोटो- canva)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!