कम बजट में दक्षिण भारत की करें सैर, 5 दिन की होगी ट्रिप, सिर्फ इतना होगा खर्चा

दक्षिण भारत की छिपी खूबसूरती को करीब से देखने का सुनहरा मौका है क्योंकि आईआरसीटीसी ने बेहद ही किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ यहां डिटेल में बताया गया है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Nov 3 2025, 09:46 IST
​कम बजट में करें ट्रिप प्लान​Image Credit : Canva01 / 07

​कम बजट में करें ट्रिप प्लान​

कम बजट में पुडुचेरी, अरुणाचलम, कांचीपुरम की सैर करना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने 5 दिन और 4 रात का बेहतरीन टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है।

​अरुणाचल मोक्ष यात्रा​Image Credit : Canva02 / 07

​अरुणाचल मोक्ष यात्रा​

अरुणाचल मोक्ष यात्रा नाम से इस बेहद ही आकर्षक पैकेज को लॉन्च किया गया है। इस पैकेज के तहत आपको ऑरोविले, अरबिंदो आश्रम, पैराडाइज बीच, अरुणाचलम मंदिर, कामाक्षी अम्मन मंदिर, एकम्बरेश्वर मंदिर की अद्भुत यात्रा करवाई जाएगी।

​नोट कर लें डेट​Image Credit : Canva03 / 07

​नोट कर लें डेट​

7 नवम्बर 2025 को ट्रेन नंबर 17653 (काचीगुडा पुडुचेरी एक्सप्रेस) द्वारा 17:00 बजे काचीगुडा रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करना है। रात्रिकालीन ट्रेन यात्रा होगी।

​ध्यान देने योग्य बात​Image Credit : Canva04 / 07

​ध्यान देने योग्य बात​

गौर करने वाली बात ये है कि 7 नवम्बर के अलावा भी आप अपनी सहूलियत के हिसाब से आने वाले किसी भी शुक्रवार के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

​खाने-पीने की नो टेंशन​Image Credit : Canva05 / 07

​खाने-पीने की नो टेंशन​

रहने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। ऐसे में आपको अलग से खाने से लेकर स्टे की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

​पैकेज की कीमत​Image Credit : Canva06 / 07

​पैकेज की कीमत​

खर्चे की बात करें तो स्लीपर क्लास में डबल शेयरिंग में ट्रिप आपको 13380 रुपए में पड़ेगी। ट्रिपल शेयरिंग में किराया- 11170 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया- 8630 रुपए तय किया गया है।

​बुकिंग से रिलेटेड जानकारी​Image Credit : Canva07 / 07

​बुकिंग से रिलेटेड जानकारी​

इस पैकेज का कोड SHR107 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप 8287932229 / 8287932228 / 9701360701 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!