ठंड का मौसम करीब आ रहा है ऐसे में अगर आप बर्फबारी देखने के लिए घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आ सकता है। बर्फबारी का असली मजा लेने के लिए ये 7 जगहें आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए।
इस लिस्ट में नंबर 1 पर मनाली (हिमाचल प्रदेश) शामिल है। हर बर्फ प्रेमी की पहली पसंद मनाली में दिसंबर से फरवरी के बीच काफी बर्फबारी होती है। स्नो स्पोर्ट्स का आनंद लेने के लिए आप सोलांग वैली और रोहतांग पास का रुख कर सकते हैं।
इस लिस्ट में नंबर 2 पर गुलमर्ग (जम्मू-कश्मीर) का नाम आता है। बर्फीली वादियाँ और वर्ल्ड-क्लास स्कीइंग स्पॉट्स गुलमर्ग की पहचान हैं। परीकथा जैसी दुनिया का अनुभव करने के लिए आप यहां जा सकते हैं।
इस लिस्ट में नंबर 3 पर नारकंडा (हिमाचल प्रदेश) को शामिल किया गया है। शिमला से लगभग 60 किमी की दूरी पर बसा नारकंडा भारी बर्फबारी के लिए जाना जाता है। हाटू पीक तक ट्रेक करने का अनुभव इस जगह को स्पेशल बनाता है।
इस लिस्ट में नंबर 4 पर औली (उत्तराखंड) को शामिल किया गया है। दिसंबर से मार्च तक यहां जमकर बर्फबारी चलती है। बर्फ से ढकी चोटियां और विशाल हिमालय औली की पहचान है।
इस लिस्ट में नंबर 5 पर तवांग (अरुणाचल प्रदेश) को रखा गया है। बर्फ की चादर में लिपटी हुई चोटियों को देखना अनूठा अनुभव देता है। बर्फबारी के साथ-साथ बौद्ध संस्कृति और मोनेस्ट्री का अनूठा अनुभव भी आप यहां ले सकते हैं।
इस लिस्ट में नंबर 6 पर शिमला (हिमाचल प्रदेश) को रखा गया है। दिसंबर के अंत से लेकर फरवरी तक यहां बर्फबारी देखने को मिलती है। मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारों के चलते शिमला पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है।