विदेश में जाकर बसना शादी करना अच्छी लाइफस्टाइल जीना और इसके लिए कोई आपको लाखों रुपए भी दे ये बात सुनने में थोड़ी सी अजीब तो लगती ही है लेकिन, ये सच है। हम बात कर रहे हैं इटली के दक्षिणी कैलाब्रिया क्षेत्र की जहां पर रहने के लिए ही सरकार लगभग 27 लाख रुपए तक दे देती है।
सरकार सपेशल कार्यक्रम चलाती है जिसके तहत ऐसे युवा व्यक्ति जो काम करने के इच्छुक हों और अपनी मेहनत से स्थानीय अर्थव्यवस्था में योगदान देना चाहते हों वो इसमें शामिल हो सकते हैं। इस स्पेशल कार्यक्रम से 26.48 लाख रुपये तक की संभावित कमाई की जा सकती है।
दरअसल, ऐसे स्पेशल कार्यक्रम चलने के पीछे मुख्य कारण ये है कि कैलाब्रिया की 75 प्रतिशत से अधिक नगर पालिकाओं में 5,000 से कम निवासियों की आबादी है। इतनी कम जनसंख्या के चलते ऐसा किया जाता है। गौर करने वाली बात ये भी है कि अगर आप क्षेत्र में बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपको फुल सपोर्ट मिलता है।
वहां पर जाकर लोग अपने पूरे परिवार के साथ भी बसते हैं। वहीं कुछ ऐसे युवा लोग भी हैं जो कैलाब्रिया की स्थानीय लड़कियों से शादी कर लेते हैं। कैलाब्रिया में शादी करने से उनके लिए तमाम चीजें अपने आप ही आसान हो जाती हैं और वहां बाहर से आकर भी आसानी से शादी की जा सकती है।
इस स्पेशल कार्यक्रम का लाभ उठाने के लिए आपकी आयु 18 साल से ज्यादा और 40 साल से कम होनी चाहिए। इसके साथ ही आपके एप्लिकेशन के स्वीकार हो जाने के 90 दिनों के भीतर ही आपको अपना नया जीवन शुरू करने के लिए इस जगह पर जाना ही होता है।
इटली के दक्षिणी हिस्से में मौजूद कैलाब्रिया बला का खूबसूरत क्षेत्र है। प्राकृतिक सुंदरता तो यहां की अनूठी है ही इसके साथ ही यहां के प्राचीन शहर, समुद्र तट और मजेदार नजारे आपको तनाव से राहत दिलाने का काम कर सकते हैं।