राजस्थान घूमने-फिरने का शौक रखने वालों को काफी ज्यादा पसंद आता है। पर्यटक अक्सर होटल को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। महंगा होटल उनके बजट पर प्रभाव डालता है।
हम जिस जगह के बारे में आपको डिटेल में बताने जा रहे हैं वहां VIP रुम आपको सिर्फ 1 रुपए में मिल जाएगा। इसे दुनिया का सबसे सस्ता रुम कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा।
रूम देखने के बाद आप हक्के-बक्के भी हो सकते हैं। सिर्फ 1 रुपए खर्च करके आपको शानदार किंग साइज बेड, AC और अटेच वॉशरूम भी मिल जाएगा।
यहां साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा गया है। कमरे में आपको तोलिया और साबुन भी मिल जाएगा। बाथरुम में गीजर लगा हुआ है ऐसे में सर्दियों में भी आप यहां जा सकते हैं।
गौर करने वाली बात ये है कि यहां पर आपको छाछ और चाय के लिए एक भी पैसा नहीं देना होगा। ये सेवा यहां पर बिल्कुल निशुल्क है इसके अलावा 5 रुपए में आपको नाश्ता और 25 रुपए में भोजन मिल जाएगा।
लोकेशन की बात करें तो यो गौ चिकित्सालय राजस्थान के नागौर में जोधपुर रोड पर स्थित है। सड़क मार्ग से ये जगह अच्छी तरह से कनेक्टेड है जहां आप बड़े ही आराम से पहुंच सकते हैं।