गर्मी से छुटकारा पाने के लिए परिवार के साथ घूमने का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो मसूरी की ट्रिप आप प्लान कर सकते हैं। मसूरी ट्रिप बजट में रहने के साथ ही बेहद रोमांचक भी होती है।
कैंपटी फॉल, गन हिल, माल रोड, लाल टिब्बा, रेनबो फॉल्स, ओक हॉल, क्लाउड एंड यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल है जिन्हें आप अपनी ट्रिप के दौरान कवर कर सकते हैं।
मार्च से जून के बीच मसूरी में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है क्योंकि इस दौरान यहां का मौसम सुहावना होता है। गर्मी से बचने के लिए पर्यटक यहां आते हैं इस दौरान यहां का तापमान अमूमन 15°C से 25°C के बीच होता है।
मसूरी में ठहरने के लिए आपको सस्ते और बजट में ऑपशन बड़े ही आराम से मिल जाएंगे। होटल सिटी पैलेस, होटल रॉयल पैलेस बजट होटल में मिल जाएंगे। इसके अलावा आपको यहां तमाम सस्ते होस्टल भी मिल जाएंगे।
ट्रैकिंग के शौकीन पर्यटकों के लिए ये जगह जन्नत है। बोटिंग के लिए आप कैंपटी फॉल्स और मसूरी लेक जा सकते हैं। मसूरी के दृश्य बहुत ही फोटोजेनिक होते हैं जो आपका मन मोह लेंगे।
मसूरी के निकटतम हवाई अड्डा जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है वहीं इसके नजदीकी रेलवे स्टेशन देहरादून है। एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद टैक्सी या बस द्वारा आप मसूरी पहुंच सकते हैं। सड़क मार्ग से भी मसूरी पहुंचा जा सकता है।