चॉकलेट म्यूजियम सिर्फ चॉकलेट के इतिहास की कहानी ही नहीं बताते, बल्कि यहां आपको लाइव चॉकलेट मेकिंग, टेस्टिंग और इंटरैक्टिव एक्सपीरिएंस भी मिलता है। आइए देखते हैं कुछ फेमस चॉकलेट म्यूजियम...
स्विट्जरलैंड को चॉकलेट का स्वर्ग कहा जाता है। यहां मौजूद लिंड्ट होम ऑफ चॉकलेट इसका एक परफेक्ट उदाहरण है। यहां आपको दुनिया का सबसे बड़ा चॉकलेट फाउंटेन देखने को मिलता है।
बेल्जियम अपने प्रीमियम चॉकलेट्स के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। बेल्जियम के चोको-स्टोरी म्यूजियम में चॉकलेट के 5,000 साल पुराने इतिहास से लेकर आज के मॉडर्न फ्लेवर की पूरी जानकारी मिलती है।
जर्मनी के कोलोन शहर में स्थित यह म्यूजियम राइन नदी के किनारे बना हुआ है। यहां आप चॉकलेट की मेकिंग से इसका इतिहास एक साथ देख पाएंगे
स्पेन के बार्सिलोना का यह म्यूजियम चॉकलेट से बनी अद्भुत मूर्तियों और आर्टवर्क के लिए प्रसिद्ध है। यहां आपको चॉकलेट से बने कार्टून भी देखने को मिलेंगे।
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में मौजूद हर्शे चॉकलेट वर्ल्ड चॉकलेट लवर्स के लिए ड्रीम डेस्टिनेशन है। यहां आप अपनी कस्टमाइज्ड चॉकलेट भी बनवा सकते हैं।