बद्रीनाथ के कपाट खुल गए हैं। ऐसे में पर्यटक और श्रद्धालु लाखों की संख्या में चमोली जिला, उत्तराखंड में स्थित इस पावन स्थान के दर्शन के लिए जा रहे हैं। अगर आप बद्रीनाथ गए हों तो बद्रीनाथ में घूमने लायक 5 प्रमुख स्थान जहां आपको जरूर जाना चाहिए।
ट्रेकिंग प्रेमियों और धार्मिक यात्रियों दोनों के लिए ये जगह आदर्श स्थान है। मान्यता है कि यहां चट्टान पर भगवान विष्णु के चरणों के निशान है। बद्रीनाथ से लगभग 3 किमी की चढ़ाई पर चरण पादुका स्थित है।
भारत के अंतिम गांव के रूप में भी माना गांव को जाना जाता है। चीन की सीमा के करीब स्थित ये जगह बेहद खूबसूरत है। भीम पुल और व्यास गुफा यहां के प्रमुख आकर्षण है।
माना गांव से 5 किलोमीटर का ट्रेक करके आप वसुधारा झरना पहुंच सकते हैं। मान्यता है कि यह झरना पांडवों से जुड़ा है। यात्रा से पहले मौसम की जानकारी अवश्य ले लें।
नीलकंठ पर्वत को गढ़वाल का मटरहॉर्न भी कहा जाता है। बद्रीनाथ मंदिर से ही यह बर्फ से ढकी चोटी आपको स्पष्ट दिखाई दे जाएगी।
अलकनंदा के किनारे स्थित तप्त कुंड पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है। तप्त कुंड की विशेषता यह है कि बर्फीले इलाके में स्थित होने के बावजूद यहां का पानी गर्म रहता है।