149 सालों में सिर्फ दूसरी बार, पाकिस्तान ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया

अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच एक ऐसा कमाल कर दिया है। जो 149 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में मात्र दूसरी बार हुआ है। इस अनोखी उपलब्धि को हासिल करने में पाकिस्तान के तीन युवा बल्लेबाजों ने अपना अहम योगदान दिया। इतिहास के पन्नों में इन तीनों पाकिस्तानी बल्लेबाजों का नाम सुनहरे अक्षर में दर्ज हो गया। आइए जानते हैं पाकिस्तान ने ऐसा कौन सा रिकॉर्ड बनाया।

Authored by: Umesh KumarUpdated Nov 11 2026, 14:25 IST
रावलपिंडी में पाकिस्तान ने किया कमालImage Credit : PCB01 / 07

रावलपिंडी में पाकिस्तान ने किया कमाल

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी में आयोजित है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने एक बड़ा स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी। इस दौरान पाकिस्तान ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।

तीन नए खिलाड़ियों ने जड़े अर्धशतकImage Credit : PCB02 / 07

तीन नए खिलाड़ियों ने जड़े अर्धशतक

पाकिस्तान की टेस्ट टीम ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया, जब पहली पारी में तीन नए खिलाड़ियों ने अर्धशतक जड़े। तैयब आरिफ, मोहम्मद ताहा और अराफात मिन्हास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

तीन बल्लेबाजों ने जड़े अर्धशतकImage Credit : PCB03 / 07

तीन बल्लेबाजों ने जड़े अर्धशतक

पाकिस्तान की टेस्ट टीम में किए गए बड़े बदलावों का असर दिखने लगा है। रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच में तीन नए खिलाड़ियों ने क्रिकेट इतिहास में एक दुर्लभ उपलब्धि दर्ज की है। पाकिस्तान की पहली पारी में तैयब आरिफ, मोहम्मद ताहा और अराफात मिन्हास, तीनों ने अर्धशतक लगाए।

टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ अजूबाImage Credit : PCB04 / 07

टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ अजूबा

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह केवल दूसरी बार है जब एक ही पारी में तीन नए खिलाड़ियों ने 50 रन का आंकड़ा छुआ है। इससे पहले ऐसा केवल एक बार हुआ था। 1992 में हरारे में भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे के पहले टेस्ट मैच में, जब एंडी फ्लावर (59), ग्रांट फ्लावर (82) और डेव हॉटन (121) ने यह कारनामा किया था।

चार बल्लेबाजों ने किया डेब्यूImage Credit : PCB05 / 07

चार बल्लेबाजों ने किया डेब्यू

पाकिस्तान ने इस मुकाबले के लिए चार खिलाड़ियों को टेस्ट डेब्यू का मौका दिया और इन सभी ने शुरुआती दो दिनों में शानदार प्रदर्शन किया। जहां तीन बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया, वहीं तेज गेंदबाज साकिब खान ने गेंदबाजी में तुरंत छाप छोड़ी और दो विकेट लेकर पाकिस्तान को मैच पर पकड़ बनाने में मदद की।

पाकिस्तान ने बनाए 434 रनImage Credit : PCB06 / 07

पाकिस्तान ने बनाए 434 रन

पाकिस्तान ने दूसरे दिन 434/9 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर 114/3 था, जिससे पाकिस्तान को पहली पारी में एक बड़ी बढ़त मिल गई। डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों के दम पर पाकिस्तान 400 के पार पहुंचा। मिन्हास ने 72 गेंद में 52 रन बनाए। उन्होंने सऊद शकील के साथ 44 रनों की साझेदारी की। शकील शतक बनाने के करीब थे, लेकिन 193 गेंद में 93 रन बनाकर आउट हो गए। तैयब (51 गेंद में 57 रन) और ताहा (105 गेंद में 51 रन) ने भी अर्धशतक लगाकर पाकिस्तान के मजबूत स्कोर में योगदान दिया।

मुश्किल स्थिति में श्रीलंकाImage Credit : PCB07 / 07

मुश्किल स्थिति में श्रीलंका

साकिब ने गेंदबाजी में भी अपनी लय बरकरार रखी और नई गेंद से दो विकेट चटकाए। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास के साथ मिलकर उन्होंने श्रीलंका का स्कोर 12/2 कर दिया, जिससे मेजबान टीम को शुरुआती बढ़त मिल गई। अब्बास ने पसिंदु सूरियाबंदारा को शून्य पर आउट किया (गेंद उनके बल्ले के बाहरी किनारे से लगी थी)। इसके बाद साकिब ने दिनेश चांदीमल को पवेलियन भेजा। बाद में साकिब ने लाहिरू उदारा का विकेट लिया। मेंडिस और डी सिल्वा के बीच 49 रनों की नाबाद साझेदारी की बदौलत श्रीलंका ने वापसी की, लेकिन खराब रोशनी के कारण लगातार दूसरे दिन खेल समय से पहले समाप्त करना पड़ा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!