लखनऊ के पास बसा है दूसरा स्वर्ग, सिर्फ 3 घंटे है दूर, 99% नहीं जानते होंगे नाम

Lucknow Tourism Places: लखनऊ के आसपास अगर आप प्रकृति से जुड़ाव महसूस करने के लिए कुछ अलग हटकर यात्रा करना चाहते हैं तो ऐसा संभव है। लखनऊ से 3 घंटे के आसपास ड्राइव करके आप पहुंच सकते हैं ऐसी जगह जिसे धरती पर स्वर्ग भी कहा जाता है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated May 4 2025, 10:16 IST
​कतर्निया घाट वन्यजीव अभयारण्य​Image Credit : Istock01 / 06

​कतर्निया घाट वन्यजीव अभयारण्य​

लखनऊ के आसपास अगर आप घूमने के लिए बेस्ट लोकेशन की तलाश में हैं तो फिर कतर्निया घाट वन्यजीव अभयारण्य की यात्रा आपका दिल जीत सकती है। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में लखनऊ से तकरीबन 205 किलोमीटर की दूरी पर ये अभयारण्य मौजूद है।

​बोटिंग और जंगल सफारी​Image Credit : Istock02 / 06

​बोटिंग और जंगल सफारी​

पर्यटक यात्रा के दौरान गिरिवा नदी में बोटिंग और जंगल सफारी का भी आनंद ले सकते हैं। सफारी आपको एक खुली 4x4 जिप्सी में करवाई जाती है।

​मदद के लिए गाइड​Image Credit : Istock03 / 06

​मदद के लिए गाइड​

यात्रा के दौरान परिसर में प्रशिक्षित गाइड उपलब्ध रहेंगे, जो पर्यटकों को घूमने के दौरान गाइड करने और वन्यजीवन को करीब से समझने में मदद करेंगे। खाने-पीने के लिए कैंटीन मोतीपुर और ककराहा परिसर में स्थित है।

​प्रमुख आकर्षण​Image Credit : Istock04 / 06

​प्रमुख आकर्षण​

साल और सागौन के जंगल, हरे-भरे घास के मैदान का नजारा यहां देखते ही बनता है। इसके अलावा यात्रा के दौरान पर्यटक यहां घड़ियाल, बाघ, गैंडे, गंगा डॉल्फिन, दलदली हिरण, हिसपिड खरगोश, बंगाल फ्लोरिकन को करीब से देख सकते हैं।

​यात्रा के लिए आदर्श समय​Image Credit : Istock05 / 06

​यात्रा के लिए आदर्श समय​

अगर आपने कतर्नियाघाट जाने का फैसला कर लिया है तो बता दें कि यहां यात्रा के लिए आदर्श समय 15 नवंबर से 15 जून के बीच होता है।

​लखनऊ से ऐसे पहुंचें​Image Credit : Istock06 / 06

​लखनऊ से ऐसे पहुंचें​

सड़क मार्ग से ये अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। लखनऊ से सीतापुर से लखीमपुर से शारदानगर होते हुए आप कतर्नियाघाट पहुंच सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!