IRCTC SOUTH INDIA TOUR PACKAGE: अगर गर्मियों में आप अपने परिवार के साथ साउथ के मंदिरों और पर्यटन स्थलों पर जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के पास आपके लिए एक शानदार ऑफर है। इस पैकेज की पूरी जानकारी भी आप यहां से ले सकते हैं।
आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम DAKSHIN DARSHAN YATRA (WZBG46A) है। इस पैकेज में आपको पूरे 10 दिन और 9 रात ट्रैवल करने का मौका मिलेगा।
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आप एक-दो नहीं पूरे 5 जगह घूम सकते हैं। बता दें कि आप तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमार, त्रिवेंद्रम घूम पाएंगे। ये सारी जगहें बेहद खूबसूरत हैं।
इस पैकेज में आप सबसे पहले दिन इंदौर से ट्रेन पकड़ेंगे और दूसरा दिन ट्रेन में ही गुजरेगा। तीसरे दिन आप तिरुपति में होंगे। चौथे दिन आपको तिरुपति से रामेश्वरम के लिए निकलना होगा।
पांचवे दिन आप रामेश्वरम में होंगे। छठे दिन मदुरई जाएंगे। सातवें दिन कन्याकुमारी। आंठवें दिन त्रिवेंद्रम और नवें दिन आपकी वापसी होगी। नवें दिन आप ट्रेन में ही गुजारेंगे। दसवें दिन वापस इंदौर में होंगे।
खाने के व्यवस्था की बात करें तो आपको नाश्ता, लंच और डिनर रोज ही दिया जाएगा। वो भी फ्री में। लेकिन खाना शाकाहारी ही होगा। रोज 2 लीटर पानी भी फ्री दिया जाएगा। रहने की भी पूरी व्यवस्था है।
अगर आप इस पैकेज को लेते हैं और स्लीपर क्लास से ट्रैवल करते हैं तो 18000 रुपये देने होंगे। वहीं, 3AC के लिए 29500 रुपये देने होंगे। 2AC के लिए 38500 रुपये का खर्च आएगा।