फ्लाइट टिकट बुक करने का सही समय, कभी ना चूकें ये मौका, जान लें पूरी ट्रिक

Cheapest Flight Tickets: अगर आप ट्रैवल के लिए फ्लाइट का चुनाव करते हैं तो इसमें पैसा भी खूब खर्च होता है। ऐसे में पर्यटक सस्ती फ्लाइट के ऑप्‍शन की तलाश में रहते हैं। फ्लाइट टिकट की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं जिन्हें डिटेल में समझने की कोशिश करते हैं।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Jun 4 2025, 20:35 IST
सस्ती टिकट पाने के लिए टिप्सImage Credit : Istock01 / 06

सस्ती टिकट पाने के लिए टिप्स

ट्रैवल प्लान करते हुए अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखें तो इस बात की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है कि आपको सस्ते में फ्लाइट का टिकट मिल जाए। सस्ती टिकट पाने के लिए ये टिप्स आपके बेहद काम आ सकती हैं।

​दिन और समय का चुनाव​Image Credit : Istock02 / 06

​दिन और समय का चुनाव​

दिन और समय का चुनाव करते हुए विशेष ध्यान रखें कोशिश करें की आपकी यात्रा की तारीख में थोड़ा लचीलापन हो। वीकेंड (शुक्रवार, शनिवार) की तुलना में मंगलवार और बुधवार को फ्लाइट बुक करना बेहतर और सस्ता होता है।

​हफ्ते के मध्य में करें बुकिंग​Image Credit : Istock03 / 06

​हफ्ते के मध्य में करें बुकिंग​

फ्लाइट टिकट बुक करने का सबसे अच्छा समय हफ्ते का मध्य यानि मंगलवार, बुधवार और गुरुवार होता है। देर रात की फ्लाइट्स भी अक्सर सस्ती होती हैं।

​इस टाइम टिकट बुकिंग से बचें​Image Credit : Istock04 / 06

​इस टाइम टिकट बुकिंग से बचें​

आखिरी मिनट पर कभी भी फ्लाइट की टिकट बुक मत करें क्योंकि इस समय कीमत दोगुनी हो जाती हैं। इसके अलावा त्योहार, स्कूल हॉलीडे या फिर पीक सीजन (दिसंबर, जनवरी) के मौके पर भी फ्लाइट का टिकट महंगा होता है।

​एडवांस बुकिंग​Image Credit : Istock05 / 06

​एडवांस बुकिंग​

2 से 3 महीने पहले एडवांस बुकिंग करने पर फ्लाइट की टिकट सबसे सस्ती मिलती हैं। बहुत ज्यादा पहले (6+ महीने) या बहुत लेट (1-2 हफ्ते पहले) बुक करने से आपको ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं।

​टिप​Image Credit : Istock06 / 06

​टिप​

फ्लाइट की कीमत पर नजर रखना बेहद जरूरी है। टिकट की कीमतें रोज बदलती रहती हैं और कभी-कभी एयरलाइंस की वेबसाइट्स पर सीधे बुकिंग करने से भी छूट मिल जाती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!